6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस पार्टी को लेकर राजस्थान पहुंचे कर्नाटक सीएम ने दिया ये बड़ा बयान…!

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Nidhi Mishra

Aug 23, 2018

alliance with congress going good, says Karnataka CM H D kumarswamy

alliance with congress going good, says Karnataka CM H D kumarswamy

पुष्कर/ अजमेर/ जयपुर। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर से पूजन करके लौटते समय पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वर्तमान में हमारी सरकार ठीक चल रही है। दोनों पार्टियों के बीच सामंजस्य है। कोई भेदभाव नहीं है और भविष्य में भी चलती रहेगी। इस प्रकार जब पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा से वार्ता की गई तो उन्होंने भी कहा कि कांग्रेस से हमारा वर्तमान तालमेल अच्छा चल रहा है और उन्होंने भविष्य में भी कांग्रेस के साथ के संकेत दिए। पुष्कर में ब्रम्हा मंदिर का पूजन करने के बाद लौटते समय पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने ये कहा।

धार्मिक यात्रा पर पहुंचे पूर्व प्रधानमंत्री व कर्नाटक के मुख्यमंत्री
पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा और उनके पुत्र एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्री वी. कुमार स्वामी धार्मिक यात्रा पर विशेष विमान से गुरुवार को सुबह 10 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और जिला कलक्टर आरती डोगरा ने अगुवानी की। इसके बाद वह सड़क मार्ग से पुष्कर के लिए रवाना हुए। धार्मिक यात्रा में परिवार की महिलाएं भी साथ हैं। पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में दर्शन के बाद सरोवर की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने दरगाह जियारत की। इसके बाद वह दोपहर 2.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

मंदिर में रोका गया श्रद्धालुओं का प्रवेश
आपको बता दें कि पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में गुरूवार को कर्नाटक मुख्यमंत्री कुमार स्वामी व पूर्व प्रधानमंत्री एचडी कुमार स्वामी पहुंचे। इसे लेकर पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में आम दर्शनार्थियों का प्रवेश कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री कुमार स्वामी एवं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के ब्रह्मा मंदिर दर्शन के आगमन से पूर्व पुष्कर ब्रह्मा मंदिर को सुरक्षा के घेरे में ले लिया गया है। मंदिर में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश को बंद कर दिया गया है तथा जो श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं, उनको भी बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों ने ब्रह्मा मंदिर दर्शन के दर्शन की पूजा अर्चना की।