5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये थे आनंदपाल के खास गुर्गे, हाई सिक्योरिटी जेल में भी जेल में भी ठाठ-बाट

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
anandpal singh gangster arrest

anandpal singh gangster arrest

अजमेर.

आनंदपाल गेंग से जुड़े एक हार्डकोर आरोपित सहित दो जनों को पुलिस ने हाई सिक्योरिटी जेल से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपितों को पुन: जेल भेजने के आदेश दिए।

आनंदपाल गैंग से जुड़े डीडवाना निवासी श्रीवल्लभ व दीपक गुर्जर के खिलाफ हाई सिक्योरिटी जेल में मोबाइल फोन रखने के आरोप में मामला दर्ज था। प्रकरण में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपितों को जेल से गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किया, जहां से आरोपितों को जेल भेजने के आदेश दिए।

अज्ञात परिस्थितियों में फांसी लगाई

आनासागर सरक्यूलर रोड निवासी एक जने ने अज्ञात परिस्थितियों में फांसी लगा ली। पुलिस ने शव बरामद कर चीरघर में रखवा दिया है। दीप परयानी ने देर शाम अज्ञात परिस्थितियों में फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फांसी लगाने का प्रयास

कोटड़ा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने बीती रात को फांसी लगाने का प्रयास किया। समय रहते उसे फंदे से उतार लिया गया। उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कोटड़ा निवासी विष्णु रावत ने अज्ञात परिस्थितियों में फांसी लगाने का प्रयास किया।