4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ACB Trep-एपीओ हुई नगर निगम की राजस्व अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

एबीसी अजमेर चौकी ने ठेला चालक से मंथली के तीन हजार रुपए लेते पकड़ा
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Mar 06, 2020

ACB Trep-एपीओ हुई नगर निगम की राजस्व अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB Trep-एपीओ हुई नगर निगम की राजस्व अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

अजमेर.(Ajmer news) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अजमेर स्पेशल चौकी(ACB SU) ने गुरुवार शाम नगर निगम की राजस्व अधिकारी रेखा जैसवानी को 3 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। जैसवानी शहर में बजरंगगढ़ चौराहे पर सोडा वाटर का ठेला लगाने वाले युवक ने मंथली रिश्वत ले रही थी। पीडि़त की शिकायत पर एसीबी स्पेशल चौकी ने ट्रेप की कार्रवाई की। जैसवानी को 7 दिन पहले ही राज्य सरकार ने एपीओ कर डीएलबी मुख्यालय भेजा था लेकिन उसे निगम से रिलीव नहीं किया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी अजमेर चन्द्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि पंचशील नगर बी ब्लॉक निवासी जैवानी के खिलाफ 3 मार्च को फॉयसागर रोड चामुण्डा चौराहा निवासी कमलेश सिंधी ने शिकायत दी थी। शिकायत की तस्दीक के बाद स्पेशल चौकीप्रभारी पारसमल ने जैसवानी के घर पर स्कूटर की डिक्की से रिश्वत के तीन हजार रुपए बरामद किए। कमलेश ने बताया कि छत पर खड़ी जैसवानी के इशारे पर ही उसने स्कूटर की डिक्की में रिश्वत की रकम रखी थी।
चार माह से मंथली

कमलेश ने बताया कि बजरंगगढ़ चौराहे पर सोडा वाटर का ठेला लगाने की एवज में वह जैसवानी को चार माह से मंथली दे रहा है। जैसवानी ने पहले महीने में 5 हजार रुपए लिए। जब उसने खर्चा मुश्किल से चलने की बात कही तो वह 5 से 3 हजार पर राजी हो गई।
कभी ऑफिस तो कभी घर

कमलेश ने बताया कि मंथली की रकम वह चार माह में कभी ऑफिस तो कभी घर पर देने जाता था। जैसवानी ने 2 मार्च को उसे बुलाया था लेकिन वह रकम नहीं जुटा सका। आखिर परेशान होकर एसीबी पहुंच गया। जैसवानी ने उसको पहले सुबह बुलाया, फिर गुरुवार शाम को घर पर बुलाया। वह घर पर पहुंचा तो जैसवानी छत के ऊपर खड़ी थी। उसने पोर्च में खड़े स्कूटर की डिक्की में रुपए डालने का इशारा किया। कमलेश के डिक्की में रकम डालकर लौटने पर एसीबी ने रकम बरामद करते हुए जैसवानी को गिरफ्तार कर लिया।