4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अच्छी खबर..लेक्चरर बनना है तो तुरन्त भरें नेट- जेआरएफ के फार्म

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
online form

online form

अजमेर. नेट-जेआरएफ के ऑनलाइन फार्म 1 मार्च से भरने शुरू होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यह परीक्षा जून के दूसरे पखवाड़े में कराएगी।

कॉलेज और विश्वविद्यालयों में असिसटेंट लेक्चरर तथा शोधार्थियों की फैलोशिप योग्यता के लिए नेट-जेआरएफ परीक्षा कराई जाती है। आजादी के बाद से वर्ष 2013-14 तक यूजीसी तथा उसके बाद पिछले साल तक सीबीएसई ने यह परीक्षा कराई।

केंद्र सरकार ने अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। जून में होने वाली परीक्षा के ऑनलाइन फार्म 1 मार्च से भरने शुरू होंगे। अभ्यर्थी 30 मार्च तक फार्म भर सकेंगे। कुछ यूं

चलेगी परीक्षा (एनटीए के अनुसार)

एजेंसी 20 से 28 जून तक नेट-जेआरएफ परीक्षा कराएगी। प्रतिदिन सुबह 9.30 से 1 और दोपहर 2.30 से 6 बजे तक पेपर होंगे। अभ्यर्थियों के विषयवार पेपर कराए जाएंगे। मालूम हो बीते वर्ष 18 से 22 दिसंबर यह परीक्षा कराई गई थी। सत्तर साल में पहली बार हुआ जबकि यह परीक्षा पांच दिन तक कराई गई।

अपनाएंगे यूपीएससी मॉडल

संघ लोक सेवा आयोग प्रतिवर्ष आईएएस एवं अन्य भर्ती परीक्षाएं कराताहै। इसके पेपर और उत्तर कुंजी के खिलाफ याचिकाएं कम लगती हैं। इसमें चार-पांच स्तर पर विशेषज्ञ पेपर, उत्तर कुंजी, मेरिट, अभ्यर्थियों के अंक और परिणाम को जांचते हैं। देश में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा प्रणाली मॉडल मानी जाती है। राजस्थान लोक सेवा आयोग भी इसी पैटर्न को अपनाने का पक्षधर है।