
culprit arrest
अजमेर.
आनासागर लिंक रोड पर 8 साल पहले चिकित्सक के घर डकैती डालने के आरोपी को क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने दिल्ली की तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाई है। पुलिस ने उसे बापर्दा रखा है।
क्रिश्चयनगंज थाना प्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि 5 अप्रेल 2011 को आनासागर लिंक रोड स्थित डॉ. शैलेंद्र भारद्वाज ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि रात्रि करीब 2.30 बजे तीन व्यक्ति उनके बेडरूम में घुस गए। उन्होंने नींद से जगाने के बाद मारपीट शुरू कर दी। दो आरोपियों ने उनके पैरों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास देशी कट्टे, चाकू भी थे। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने के साथ चद्दरों को फाडकऱ पूरे परिवार के हाथ पैर-बांध दिए। लुटेरों ने पूरे घर को खंगाल डाला। वे 40 हजार रुपए नकद, चार मोबाइल, दो डायमंड की चूडिय़ां, पत्नी डॉ. आभा के पहने हुए 4 सोने की चूडिय़ां, 2 हीरे की अंगूठी, 1 सोने और 1 चांदी की अंगूठी सहित दो कार लूटकर फरार हो गए।
प्रोडक्शन वारंट से गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की। तलाशी के दौरान सलीम उर्फ अप्पन के तिहाड़ जेल में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट के जरिए बापर्दा गिरफ्तार किया है। इससे पूछताछ के बाद माल बरामद किया जाएगा।
ये आरोपी हुए थे गिरफ्तार
पुलिस ने सिंटू शेख पुत्र मिरतुज खलील, मोहम्मद शाहीनमुल्ला पत्र मोहम्मद हसन, सत्तारगाजी पुत्र नूर मोहम्मद, शहनाज उर्फ शाहजहां शेख पुत्र जियाउद, छोटू उर्फ तैयब उर्फ शाहबुद्दीन, नूर अहमद पुत्र मोहम्मद युनूस उर्फ सलीम, कय्यूम उर्फ संजय पुत्र सिराजमलिक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। पिरसिपुर बांग्लादेश निवासी मानिक उर्फ मास्टर उर्फ मोटा पुत्र मतुलीफ सरदार, छोटा बदुरा मोरल गंज बांग्लादेश निवासी सलीम उर्फ अप्पन पुत्र अब्दुल सत्तार, छोटा इंदा, बड़ा इंदा के खिलाफ आरोप पैंडिंग रखा गया।
Published on:
15 Jan 2020 04:00 pm
