5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हजारों students के काम की है ये खबर, अब BLACK BOARD व चौक से नहीं स्मार्ट क्लासेज से बच्चे कुछ यूं करेंगे ऑनलाइन STUDY

स्मार्ट सिटी बनने जा रहे अजमेर शहर की स्कूलें भी अब पूरी तरह स्मार्ट होंगी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के 43 स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए जाएंगे।
2 min read
Google source verification
as per smart city project ,smart classes will develop in 43 schools

गजब ! यहां 6 वीं की क्लास के बच्चों साथ पढाई करता है 1 क्लास का स्टूडेंट - देखें वीडियो

अजमेर . स्मार्ट सिटी बनने जा रहे अजमेर शहर की स्कूलें भी अब पूरी तरह स्मार्ट होंगी। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के 43 स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए जाएंगे। इस कार्य में करीब 1.35 करोड़ रुपए की लागत आएगी। स्मार्ट क्लास रूम बनने से शहर के 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जा सकेगी। साथ ही विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों से ऑनलाइन रू-ब-रू भी कराया जाएगा। जिला कलक्टर आरती डोगरा ने बताया कि अजमेर स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के 43 राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा। इन स्कूलों में से ही 7 विद्यालयों में आईसीटी लैब बनाई जाएगी। इस पर एक करोड़ 35 लाख 59 हजार 250 रुपए की लागत होगी।

तकनीकी उपकरण होंगे उपलब्ध
स्मार्ट कक्षाओं में 02 डेस्क टॉप कम्प्यूटर, 12 मॉनिटर व की बोर्ड, एक स्मार्ट व्हाइट बोर्ड, एक प्रोजेक्टर, एक यूपीएस एवं अर्थिंग तथा लाइट फि टिंग का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत इनमे से 7 आईसीटी रहित विद्यालयों में 25 प्रतिशत राशि 5 लाख 30 हजार 250 रुपए स्मार्टसिटी योजना अन्तर्गत एवं शेष राशि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद जयपुर की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी।

इन स्कूलों में बनेंगे स्मार्ट क्लास रूम
राबाउमावि आदर्श नगर अजमेर, राबाउमावि केन्द्रीय अजमेर, राबाउमावि फयसागर अजमेर, राबाउमावि गुलाबबाड़ी अजमेर, राबाउमावि होलीदड़ा, राबाउमावि क्रिश्चयनगंज, राबाउमावि मॉडल अजमेर, राबाउमावि नगरा भजनगंज, राबाउमावि पहाडग़ंज, राबाउमावि रामगंज, राबाउमावि सावित्री, राबाउमावि श्रीनगर रोड अजमेर, राउमावि भगवानगंज, राउमावि पटेल ब्यावर, राउमावि पीसांगन, राउमावि राजेन्द्र, राउमावि रामगंज, राउमावि सिन्धी देहली गेट, राउमावि सिन्धी खारी कुई, राउमावि तोपदड़ा, राउमावि वैशाली नगर, राबामावि लोहाखान, राबामावि नला बाजार, राउमावि आदर्श नगर, रामावि बालूपुरा, रामावि चौरसियावास, रामावि कल्याणीपुरा, राउमावि महात्मा गांधी, राउमावि माखूपुरा, राउमावि मोइनिया इस्लामिया में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। इसी तरह राउमावि ओसवाल जैन, राउमावि पुलिस लाइन, रामावि अन्दर कोट बड़बाव, रामावि खानपुरा, रामावि कोटड़ा, रामावि लाखन कोटड़ी, रामावि मीरशाहअली, रामावि नाका मदार, रामावि पीपल का कुआं, रामावि जवाहर, रामावि सुभाष, रा. अन्ध उमावि अजमेर एवं राउमावि पीपलाज में भी स्मार्ट क्लास रूम बनेंगे।