4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्याजखोर से तंग आकर मौत को चुना, झील में कूदे युवक का शव मिला

आनासागर झील के रामप्रसाद घाट पर जिस युवक को दो दिन से एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस के गोताखोर पानी में तलाश रहे थे उसका शव बुधवार दोपहर सतह पर आ गया।
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Oct 17, 2019

ब्याजखोर से तंग आकर मौत को चुना, झील में कूदे युवक का शव मिला

ब्याजखोर से तंग आकर मौत को चुना, झील में कूदे युवक का शव मिला

अजमेर. आनासागर झील के रामप्रसाद घाट पर जिस युवक को दो दिन से एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस के गोताखोर पानी में तलाश रहे थे उसका शव बुधवार दोपहर सतह पर आ गया। हालांकि शव घाट से दूर पानी में मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने महिला ब्याजखोर से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है। सुसाइड नोट मिलते ही परिजन ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के बाद ही शव लेने की शर्त रखी। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया।

थानाप्रभारी जय सिंह ने बताया कि जयपुर रोड, घूघरा घाटी, डेयरी वाली गली निवासी ऑटो रिक्शा चालक सुनील कुमार सतरावला (45) पुत्र किशनलाल का शव दोपहर एक बजे फॉयसागर पुलिस चौकी के सामने आनासागर झील में मिला। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य घटनास्थल पहुंचे। परिजन की शिनाख्त के बाद पुलिस ने तलाशी ली। तलाशी में मृतक की शर्ट की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया। उसमें ब्याजखोर महिला से परेशान होने की पूरी कहानी लिखी थी। पुलिस ने मृतक के भतीजे अशोककुमार की शिकायत पर मदारपुरा निवासी भंवरी रावत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

पहले गिरफ्तारी, फिर लेंगे शव

घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों की ओर से सुसाइड नोट नहीं दिखाने पर परिजन नाराज हो गए। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा होने पर पुलिस अधिकारियों ने सुसाइड नोट की प्रति परिजन को दी तो मामला शांत हुआ। इसके बाद परिजन ने आरोपी महिला की गिरफ्तारी की मांग रख दी। काफी समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम करवाने को राजी हुए।

मैं ब्याजखोर से परेशान हो गया हूं
उप निरीक्षक बालूराम चौधरी ने बताया कि सुसाइड नोट में मदारपुरा की भंवरी रावत पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। इसमें बताया है कि 'मैं सुनील कुमार, मंैने भंवरी को सारे पैसे दे दिए तो भी मेरे चैक, स्टाम्प पेपर वापस नहीं दिए व उसे दुबारा पैसे लिए परेशान कर रही थी। सुसाइड नोट में बताया कि वह उसका चैक लगाने की धमकी दे रही थी। इससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। Ó

इनका कहना है...

मृतक की शर्ट की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसके आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। परिजन को सुसाइड नोट दिखा दिया है। प्रकरण की पड़ताल की जा रही है।
जयसिंह, थानाप्रभारी गंज