11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेम संबंधों के कारण सिंगर ने गर्भवती पत्नी का घोंटा गला, गर्लफ्रेंड से रचानी थी शादी, 5 साल पहले माताजी के मंदिर में हुई थी मुलाक़ात

Pregnant Wife Murder Case Update: खुलासा किए जाने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, आरोपी महिला रेखा को जेल भिजवा दिया वहीं आरोपी शिवजी को 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

2 min read
Google source verification

Ajmer Crime News: अजमेर के सराधना डोडियाना गांव में गर्भवती महिला शोभा देवी की गला घोंटकर हत्या के मामले में रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त गमछा साफी तथा आरोपी का मोबाइल बरामद कर लिया है। घटनास्थल की तस्दीक भी की। खुलासा किए जाने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, आरोपी महिला रेखा को जेल भिजवा दिया वहीं आरोपी शिवजी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

गत 14 अप्रेल को डोडियाना में शोभा देवी की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली। पुलिस को शव के मुंह से खून और जीभ बाहर निकली मिली। गले पर नीले निशान थे। महिला गर्भवती थी। मामला संदिग्ध लगने पर मोबाइल फोरेंसिक यूनिट से जांच करवाई गई। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से जेएलएन अस्पताल अजमेर में करवाया गया। इसके बाद 15 अप्रेल को मृतका के पिता अमराराम ने थाने में रिपोर्ट दी।

उन्होंने बेटी की हत्या का शक उसके पति शिवजी और उसकी प्रेमिका रेखा पर जताने पर जांच शुरू की। टीम ने 24 घंटे में हत्या की साजिश का खुलासा कर मुय आरोपी शिवजी और उसकी प्रेमिका रेखा को गिरफ्तार कर लिया। शिवजी भजन गायक है। उसकी रेखा से मुलाकात करीब 5 साल पहले माताजी के मंदिर में हुई थी। दोनों में प्रेम संबंध बन गए। रेखा ने शादी के लिए पत्नी को रास्ते से हटाने की शर्त रखी।

यह भी पढ़ें : टक्कर के बाद पिता को रौंदते हुए निकला ट्रैक्टर, टूटे पैर के साथ फूट-फूटकर रोती रही बेटी, पति का शव देखकर पत्नी बेहोश