6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big issue: स्कूल से भी खराब यूनिवर्सिटी के हाल, आठवां विभाग चलेगा रामभरोसे

1 अगस्त से रह जाएंगे मात्र 16 शिक्षक । शिक्षकों की भर्ती नहीं होने से हाल खराब।

2 min read
Google source verification
mdsu ajmer

mdsu ajmer

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के हालात सीनियर सेकंडरी स्कूल से बदतर हो चले हैं। विश्वविद्यालय में 1 अगस्त से मात्र 16 शिक्षक रह जाएंगे। यहां आठवां विभाग भी रामभरोसे चलेगा। कोरोना संक्रमण के चलते कक्षाएं बंद हैं, वरना विवि, सरकार और राजभवन के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।

विश्वविद्यालय में कला, वाणिज्य, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, विधि, पत्रकारिता और अन्य संकाय संचालित हैं। मौजूदा वक्त 17 स्थाई शिक्षक कायर्रत हैं। जनसंख्या अध्ययन विभाग होगा खालीजनसंख्या अध्ययन विभागाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मी ठाकुर 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगी। लम्बे अर्से से वे विभाग की एकमात्र शिक्षक हैं। उनके कार्यरत रहते हुए यहां दो-तीन गेस्ट फेकल्टी पढ़ा रही हैं। 1 अगस्त से विभाग पूरी तरह अस्थाई शिक्षकों के भरोसे चलेगा।

इन विभागों में नहीं कोई शिक्षक
-राजनीति विज्ञान, इतिहास, रिमोट सेंसिंग, वैदिक वांग्मय, बीएड, एमएड, हिंदी, पत्रकारिता, कॉमर्स, लॉ विभाग, जनसंख्या अध्ययन (1 अगस्त से)

एक शिक्षक के भरोसे यह विभाग
कम्प्यूटर विज्ञान, जूलॉजी, बॉटनी, प्योर एन्ड एप्लाइड केमिस्ट्री, अर्थशास्त्र

इसीलिए पिछड़ा ग्रेडिंग में....
यूजीसी ने साल 2004 और 2017 में विश्वविद्यालय को बी डबल प्लस ग्रेड प्रदान की। इसे ए या ए प्लस ग्रेडिंग नहीं मिलने की एकमात्र वजह शिक्षकों कमी है। नैक टीम ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भर्ती को जरूरी बताया है। शिक्षकों की कमी के चलते ही विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या भी सीमित है।

भर्ती के प्रयास विफल..
विवि में पिछले 15 साल में तीन बार शिक्षकों की भर्ती के प्रयास हुए। 2005-06 में कंप्यूटर विभाग में दो लेक्चरर की नियुक्ति हुई लेकिन दोनों दो साल बाद ही नौकरी छोड़कर चले गए। 2007 में सात शिक्षकों के लिए इंटरव्यू कराए गए। यह भर्ती विवादों की भेंट चढऩे से नाकाम रही। साल 2017 में 22 शिक्षकों की भर्ती में से जूलॉजी-बॉटनी के प्रोफेसर की नियुक्ति हो पाई।

अटकी है इन विभागों में भर्ती(विवि के अनुसार)
प्रोफेसर-बॉटनी, इकोनॉमिक्स, प्योर एन्ड एप्लाइड केमिस्ट्री, जूलॉजी रीडर-बॉटनी (2), इकोनॉमिक्स (1), भूगोल (1), इतिहास (2), गणित (1), राजनीति विज्ञान (2), प्योर एन्ड एप्लाइड केमिस्ट्री (1), समाजशास्त्र (1), जूलॉजी (2)लेक्चरर-कम्प्यूटर एप्लीकेशन (1), भूगोल (1), प्योर एन्ड एप्लाइड केमिस्ट्री (1), समाजशास्त्र (1), जूलॉजी (1)

फैक्ट फाइल
मदस विवि की स्थापना-1 अगस्त 1987
मौजूदा वक्त विभाग-22
कार्यरत शिक्षक-17
खुलने वाले नए विभाग-14

शिक्षकों की भर्ती के लिए उच्च शिक्षा विभाग को फाइल भेजी है। उनमें कुछ आपत्तियों का निस्तारण का जवाब दिया गया है। हमें जल्द अप्रूवल का इंतजार है।
प्रो. आर. पी. सिंह कुलपति मदस विवि