6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीसलपुर बांध : चिंता की बात नहीं,एक साल तक का पानी उपलब्ध

इस साल बारिश नहीं होने से बीसलपुर बांध में सावन के अंतिम दिनों तक भी नहीं आया पानी,जयपुर,टोंक व अजमेर जिले को हो रही जलापूर्ति,पिछले साल अच्छी बारिश होने से कई बार बांध के खोलने पड़े थे गेट

less than 1 minute read
Google source verification
बीसलपुर बांध : चिंता की बात नहीं,एक साल तक का पानी उपलब्ध

बीसलपुर बांध : चिंता की बात नहीं,एक साल तक का पानी उपलब्ध

ajmer अजमेर. इस साल बीसलपुर बांध में बारिश का पानी नहीं आया है। पिछले साल के पानी से ही अजमेर, जयपुर और टोंक की जनता को जलापूर्ति हो रही है। चिंता की बात नहीं हैं,क्योंकि बांध में एक साल तक जलापूर्ति योग्य पानी भरा है। फिर भी बारिश का होना जरूरी है, ताकि फसल सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ा जा सके। इस वर्ष मानसून की बेरुखी के चलते सिंचाई विभाग को कड़े निर्णय लेने भी पड़ सकते हैं। मसलन, रबी फसल सिंचाई के लिए इस बार सिंचाई का पानी नहीं छोड़ा जाए।

अगस्त और सितम्बर माह में बांध में पानी की आवक

बीसलपुर बांध में अगस्त और सितम्बर में बारिश के पानी की तेजी से आवक होती है। पिछले साल बांध के कमांड एरिया में झमाझम बारिश हुई थी। चित्तौडगढ़़, राजसमंद व भीलवाड़ा जिले में तेज बारिश के चलते कई छोटे-बड़े बांध-तालाब की चादरें चली थी तो कई टूट भी गए थे।

इसके अलावा बारिश का पानी भी सिमटकर सीधे बीसलपुर बांध में आया थ। अजमेर जिले में भी बारिश की झड़ी लगी हुई थी। इसके चलते बांध के छह से आठ गेट खोलने पड़ गए थे। इस साल घटाएं मेहरबान नहीं दिख रही। सावन माह के अंतिम दिनों पूरा प्रदेश बारिश को तरस रहा है। मानसून की एक भी अच्छी बारिश नहीं होने के चलते बांध के जलस्तर में अभी तक वृद्धि नहीं हुई है।

भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर

बीसलपुर बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। बांध में इन दिनों 312.63 आरएल मीटर पानी है। इस बांध से जयपुर व टोंक को 10.2 टीएमसी व अजमेर जिले को 5 टीएमसी जलापूर्ति की जाती है जो कि आरक्षित है।