6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम ने 1.59 करोड़ में दिया बोट संचालन का ठेका

पिछले साल से 1.4 करोड़अधिक में दिया ठेका आनासागर में चलाई अब जाएगी 34 बोट
2 min read
Google source verification
Boat handling contract given by Municipal Corporation for 1.59 crore

नगर निगम

अजमेर. नगर निगम ने आनासागर झील में बोट संचालन का नया ठेका जारी कर दिया है। इस बार ठेका 1.59 करोड़ रुपए में जारी किया गया है। ठेका उदयपुर की एक कम्पनी ने लिया है। यह ठेका पिछले साल दिए गए ठेके से 1.4 करोड़ रुपए अधिक है। बोट संचालन के लिए निगम ने ऑनलाइन निविदा जारी की थी। चार कम्पनियों ने टेंडर दाखिल किए थे। सोमवार को बोट संचालन के ठेके की फाइनेशियल बिड खोली गई। निगम ने इस बा 24 बोट के स्थान पर 34 बोट के संचालन का ठेका दिया है। निगम ने बोट संचालन का ठेका तीन साल पूर्व एक वर्ष के लिए 55 लाख रूपए में दिया था। बाद में दो वर्ष तक विस्तार दिया गया। अजमेर की ही एक कम्पनी ने आनासागर में 55 लाख रुपए में नाव संचालन का ठेका लिया था। जबकि वर्तमान ठेका 1.59 रुपए में जारी किया गया है। वर्तमान ठेका पिछले ठेके से1.4 करोड़ रुपए अधिक है।

ठेके को लेकर महापौर ने आयुक्त को लिखा था पत्र
पिछले माह 8 जून को महापौर ने आयुक्त को पत्र लिख कर कहा था कि समय सीमा गुजरने के बाद भी बोट संचालन का ठेका नहीं दिया गया। जिससे निगम को वित्तीय हानि उठानी पड़ी है। जबकि महापौर ने जनवरी माह में निविदा की अनुमति जारी कर दी थी। महापौर ने आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को पत्र भी लिखा था। वहीं आयुक्त ने पलटवार करते हुए कहा था कि निगम को किसी तरह की हानि नहीं हुई है। इसके बाद ऑन लाइन ठेके जारी किए गए।

आना सागर के किनारे हो रही है कमाई
आना सागर झील शहर की सुंदराता में चार चांद लगा ही रही है नगर निगम के लिए कमाई का बड़ा जरिया भी साबित हो रही है। निगम ने पूर्व में झील के किनारे लवकुश उद्यान में कैफेटेरिया संचालन का ठेका 37.80 लाख रुपए में दिया है। इससे पूर्व सुभाष उद्यान का ठेका 82 लाख रुपए में दिया गया। अब आनासागर में बोट संचालन का ठेका 1.59 लाख में दिया गया है।