4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
और युवक की कर दी धुनाई
Play video

और युवक की कर दी धुनाई

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification


कोतवाली थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, चार की पुलिस को है तलाश

अजमेर. आनासागर बारादरी पर दिल्ली के जायरीन से मारपीट के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को प्रसंज्ञान लिया। बीट कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने के आरोपित के खिलाफ जायरीन से मारपीट, लूटपाट, राजस्थान पर्यटन एवं व्यवसाय अधिनियम में मामला दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है जबकि उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस उप अधीक्षक(उत्तर) जिनेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि रविवार शाम दिल्ली के पर्यटक मोहम्मद रिजवान के साथ आनासागर बारादरी पर कुछ समाजकंटकों ने कहासुनी के पश्चात मारपीट की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने मामले में कोतवाली थाना पुलिस को प्रसंज्ञान लेते कार्रवाई के आदेश दिए। बीट कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने वायरल वीडियो से पहचान करते हुए नीरज यादव, रंजीत सिंह, महेंद्र सहित 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए नीरज को गिरफ्तार कर लिया।