4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE: विद्यार्थियों के हुए Registration, अब नहीं मिलेगी कोई रियायत

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
cbse registration process

cbse registration process

अजमेर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों की पंजीयन अवधि खत्म हो गई है। अब बोर्ड स्कूलों को कोई रियायत नहीं देगा। जो विद्यार्थी पंजीयन से वंचित रहे उनका सालाना परीक्षाओं में बैठना मुश्किल होगा।

पंजीयन बीते नवंबर तक

सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का नवीं में पंजीयन होता है। इसके तहत नाम, माता-पिता, जन्म तिथि, स्कूल, विषय और अन्य सूचनाएं शामिल होती हैं। वर्ष 2020 में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी इस बार नवीं कक्षा में अध्ययरत हैं। इन विद्यार्थियों के पंजीयन बीते नवंबर तक किए गए। बोर्ड ने प्रति विद्यार्थी 5150 विलम्ब शुल्क के साथ पंजीयन की अनुमति दी थी। यह अवधि अब पूरी हो गई है। इनमें अजमेर सहित नई दिल्ली, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पंचकुला, प्रयागराज, देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी रीजन के स्कूल शामिल हैं।

अभिभावक-विद्यार्थी परेशान
पंजीयन के दौरान स्कूलों के त्रुटियां छोडऩे से विद्यार्थी-अभिभावक परेशान हैं। उन्हें सही रिकॉर्ड दुरुस्त कराने के लिए स्कूल और सीबीएसई के अजमेर क्षेत्रीय कार्यालय में चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बोर्ड ने स्कूलों को सावधानी से फार्म भरने के निर्देश जारी नहीं किए थे।