अजमेर. गुरू गोविंद सिंह के जन्मोत्सव के तहत पारंपरिक नगर कीर्तन निकाला गया। शहरवासियों ने जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया।
अलवर गेट गुरुद्वारा के तत्वावधान में नगर कीर्तन निकाला गया। घोड़े-बग्घी और अन्य वाहन साथ चले। यह स्टेशन रोड, गांधी भवन, पृथ्वीराज मार्ग, आगरा गेट, सोनीजी की नसियां, महावीर सर्किल और अन्य मार्ग से निकला। गुरू के पंज प्यारे साथ-साथ चले। महिलाएं हाथ में झाड़ू लेकर सडक़ों को साफ करती चलीं।
Read More: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 5 मार्च से, देखें पूरा टाइम टेबल
कई जगह पुष्प वर्षा से नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस दौरान हरमंदर सिंह, गुरजीत सिंह, अमोलक सिंह छाबड़ा, दिलबाग सिंह सलूजा, सूरज सिंह और अन्य साथ रहे। अलवर गेट, रामगंज, पहाडग़ंज, धौलाभाटा और अन्य गुरुद्वारों के प्रधान सहित सिख समुदाय के लोग नगर कीर्तन में मौजूद रहे।
Read More: पुष्कर में कैब के समर्थन में निकाली रैली
दिखाए हैरत अंगेज करतब
इस दौरान सिख समुदाय के युवाओं आरै गतका पार्टी ने हैरत अंगेज करतब दिखाए। उन्होंने चक्कर घुमाने, तलवार-बाजी, ढोल पर नाचने और लाठी संचालन का प्रदर्शन किया।
Read More: पुष्कर में सर्द मौसम में विदेसी मेम ने छेड़ी सरगम…
दरगाह बाजार में स्वागत
गरीब नवाज सूफी मिशन सोसायटी के पदाधिकारियों ने दरगाह के निजाम गेट पर नगर कीर्तन का स्वात किया। शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती, शाहनवाज बेग, हाजी सरवर सिद्दीकी, अब्दुल नईम खान, अंजमुन यादगार के सदस्य हाजी वसीम चिश्ती, सैयद साबिर अली और अन्य ने माल्यार्पण और पुष्प वर्षा से स्वागत किया। ह्यूमन राइट वॉइस अजमेर इकाई के अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, उपाध्यक्ष अनिल गर्ग, कमलेश ओझा, साहिल सिंह, चिमन सिंह और अन्य ने भी जुलूस का स्वागत किया।
Read More: MD Drug: अजमेर में एटीएस-एसओजी टीम का डेरा, ड्रग डीलर्स पर नजरें
महिला को बातों में फंसाकर लुटेरे ले उड़े 1.50 लाख के गहने
मदार गेट-कवडंसपुरा इलाके में लुटेरे बुजुर्ग महिला को बातों में फंसाकर गहने ले उड़े। लुटेरों ने महिला को गहनों के बजाय पत्थरों से भरा रुमाल थमा दिया। पीडि़ता ने क्लाक टावर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले पर लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है।
Read More: महात्मा गांधी के सिद्धांतों से दुनिया में शांति संभव