4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आमजन के स्वास्थ्य से करता था खिलवाड़

मेडिकल की दुकान पर करता था प्रैक्टिस चिकित्सा विभाग ने की मेडिकल स्टोर पर कार्रवाईसंचालक लघुशंका के बहाने हुआ फरार
less than 1 minute read
Google source verification
Cheated by health of common man

आमजन के स्वास्थ्य से करता था खिलवाड़

पीसांगन. चिकित्सा विभाग की टीम ने बुधवार को थाना क्षेत्र के पिचोलिया में मेडिकल स्टोर संचालित कर वहां प्रैक्टिस कर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक लघुशंका के बहाने मौके से फरार हो गया।

बीसीएमओ घनश्याम मोयल ने बताया कि पिचोलिया स्थित पटवार घर के पास बुधवाड़ा निवासी प्रकाश वैष्णव द्वारा अवैध मेडिकल स्टोर संचालित करते हुए मेडिकल स्टोर पर प्रैक्टिस कर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की सूचना मिली। इस पर वह औषधि नियंत्रक मनीष मोदी के साथ मेडिकल स्टोर पहुंचे। जहां उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक प्रकाश वैष्णव से मेडिकल स्टोर के अलावा दवाओं व उसकी योग्यता से सम्बंधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। तभी प्रकाश वैष्णव ने उनको लघुशंका कर आने और दस्तावेज लाकर दिखाने की बात कहते हुए मेडिकल स्टोर से बाहर गया और फरार हो गया।

इस पर बीसीएमओ मोयल व औषधि नियंत्रक मनीष मोदी ने वैष्णव के विरुद्ध नोटिस जारी करते हुए मेडिकल स्टोर पर चस्पा कर मेडिकल स्टोर, दवाओं व उसकी योग्यता से सम्बंधित दस्तावेज आगामी 7 दिन में उनके समक्ष पेश करने के निर्देश दिए।

नोटिस चस्पा करने के उपरांत मेडिकल स्टोर पर चिकित्सा विभाग ने ताला लगाकर चाबी दुकान मालिक को सौंप दी गई है। कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल प्रेम सिंह राठौड़, छोटूराम, योगेश चौहान समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।