
Murder-पहचान मिटाने के लिए सीने की चमड़ी भी हटा दी थी कातिलों ने
अजमेर. भूणाबाय में अजमेर-पुष्कर रेलवे लाइन के पास मृत मिले युवक की नशृंसता पूर्वक हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया था। पहले तो धारदार हथियार से कलाई काटी और फिर चेहरे पर एसिड डालकर जलाने की कोशिश की ताकि मृतक की शिनाख्त ही ना हो सके। युवक के कत्ल का तरीका उसकी शिनाख्तगी के लिए अब सिविल लाइंस थाना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है।
पुलिस ने गुरुवार दोपहर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। प्रारंभिक रिपोर्ट में युवक के कलाइयों को धारदार हथियार से काटे जाने की पष्टि हुई। हालांकि एक हाथ की कलाई को जंगली जानवरों ने नोंच दिया था जबकि दूसरी कलाई पर धारदार हथियार से कटने के निशान मिले हैं। मृतक के सीने की चमड़ी भी कटी मिली है। जिसे उसकी शिनाख्त नहीं होने देने के लिए उसके सीने पर गुदे टेटू को हटाने के लिए किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
पहले जहर पिलाया!
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मृतक की उम्र करीब 30 से 40 साल बताई गई है। पोस्टमार्टम में गले पर किसी प्रकार का निशान नहीं मिला है। जिसे हत्यारों की ओर से नशीला पदार्थ पिलाने के बाद हत्या की वारदात अंजाम दिया जाना बताया जा रहा है। हालांकि विषाक्त पिलाए जाने की पुष्टि फोरेंसिक लेब से विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
यह है मामला
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 8 मार्च को भूणाबाय पहाड़ी क्षेत्र में हनुमानजी के मंदिर के पास शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव तक पहुंची। शव करीब 5-6 दिन पुराना था, जिसे जंगली जानवरों ने नोंच रखा था। पुलिस के डॉग स्क्वाड, एफएसएल टीम ने घटना स्थल से सेंपल उठाए थे।
इनका कहना है...
मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। ऐसे में शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम व एफएसएल रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। मामले में पड़ताल की जा रही है।
-डॉ. रवीश कुमार सामरिया, थानाप्रभारी सिविल लाइन्स
Published on:
13 Mar 2020 06:00 am
