4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मार्ट सिटी में चलेंगी सिटी बस, लोगों को मिलेगी एसी की ठंडक

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
city bus in ajmer

City Bus Service Dream, Then Prepare to Cancel Tender

अजमेर.

शहर के लोगों को इस माह सिटी बस की सुविधा उपलब्ध होगी। इनका संचालन स्मार्ट सिटी के तहत होगा। नगर निगम ने इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए महाराष्ट्र की एक कम्पनी का चयन किया है। हॉल ही आयोजन अजमेर पुष्कर सिटी बस लिमिटेड की बोर्ड बैठक में बस संचालन के मामले को अंतिम रूप दिया गया।

ठेकेदार चलाएगा बस
बस का संचालन ठेकेदार ही करेगी। ठेकेदार ही बस खरीदेगा तथा चालक व परिचालक भी उसी के होंगे। बस का किराया रोडवेज का अजमेर डिपो तय करेगा। ठेकेदार को प्रतिकिलो मीटर 48 रुपए का भुगतान नगर निगम करेगा। पहले यह राशि 49 रुपए थी लेकिन स्मार्ट सिटी के सीईओ तथा जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने इसमें एक रुपए प्रति किलोमीटर की कमी करवाई है। बसों को खड़ी करने के लिए नगर निगम जगह उपलब्ध करवाएगा।

नौसर घाटी पर रहेंगी बस
ठेकेदार बसों को नौसरघाटी स्थित बस स्टैेंड पर खड़ी करेगा। इसके अलावा माकड़वाली से पवर्तपुरा तक चलने वाली बस को जैन तीर्थ नारेली तक बढ़ाया गया है। जबकि अजमेर व किशनगढ़ के बीच नया रूट जोड़ा गया है। इस तरह स्मार्ट सिटी के तहत शहर में 7 रूटों पर 15 बसों का बसों का संचालन होगा। इस पर 15 करोड़ रुपए खर्च होंगें। अजमेर से पुष्कर के बीच एसी बस चलेगा।