30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक क्लिक पर आयुर्वेद की कुंडली

प्रदेश में आयुर्वेद विभाग की ओर से संचालित चिकित्सालय और औषधालयों को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mukesh Kumar Sharma

•

Updated: 15 Feb 2016, 5:36 AM IST

ajmer

ajmer

अजमेर।प्रदेश में आयुर्वेद विभाग की ओर से संचालित चिकित्सालय और औषधालयों को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण में वहां पर मौजूद संसाधनों की जानकारी एकत्र की जा रही है, जिन्हें सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जाएगा।

ऑनलाइन करने के लिए आयुर्वेद विभाग प्रदेश के सभी चिकित्सालय और औषधालयों से निश्चित फॉर्मेट भरवाया जा रहा है। फॉर्मेट में भरी गई जानकारियों को आयुर्वेद निदेशालय के माध्यम से सॉफ्टवेयर में अपलोड की जाएगी। उसके बाद औषधालय और चिकित्सालयों में उपलब्ध संसाधनों की आसानी से जानकारी मिल सकेगी। दूसरे चरण में औषधालय में स्टाफ और अन्य जानकारियों को अपलोड करने का कार्य शुरू होगा।

यह जानकारी की जा रही है एकत्र

प्रथम चरण में आयुर्वेद औषधालय और चिकित्सालयों में संचालित कैम्प सर्विस की जानकारी एकत्र की जा रही है। वहां उपलब्ध फर्नीचर, मेडिकल उपकरण, हॉस्पिटल सर्विस, भवन संबंधी जानकारी, मोबाइल यूनिट और स्पेशल सर्विस आदि की जानकारियों को एकत्र किया जा रहा है। इसके बाद दूसरे चरण में स्टाफ से संबंधी जानकारी मांगी जाएगी।

साढ़े तीन हजार से अधिक औषधालय


आयुर्वेद विभाग 3695 से अधिक चिकित्सालय और औषधालयों संचालित कर रहा हैं। प्राकृतिक औषधालयों की संख्या 5 और योगिक औषधालयों और चिकित्सालयों की संख्या एक है। इसी प्रकार प्रदेश में 7 चल चिकित्सा इकाई भी संचालित है।

ऑनलाइन की तैयारी

आयुर्वेद विभाग के औषधालयों और चिकित्सालयों को ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण में वहां उपलब्ध संसाधनों को सूचीबद्ध किया जा रहा है।
विनीता श्रीवास्तव, निदेशक आयुर्वेद