10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
Cold weather: सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, बादलों में छुपा सूरज
Play video

Cold weather: सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, बादलों में छुपा सूरज

सूरज बादलों की कैद में जकड़ा हुआ है। लोगों को खुलकर धूप नसीब नहीं हुई है।

Google source verification

अजमेर. पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के चलते प्रदेश कड़ाके की सर्दी से ठिठुरा हुआ है। बुधवार को भी सर्द हवा ने कंपकंपाए रखा है। सूरज बादलों (clouds scatter) की कैद में जकड़ा हुआ है। लोगों को खुलकर धूप नसीब नहीं हुई है।

अलबसुबह से आसमान में सिर्फ बादल दिखाई दिए। बादलों के बीच सूरज कहीं नजर नहीं आया। लोग सुबह से धूप को तरस रहे हैं। सर्द हवाओं (cold breeze) ने सिहरा दिया। पहाड़ों (mountain) पर सुबह से हल्की धुंध छाई हुई है। हाइवे और शहर में कई जगह वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा। अधिकतम तापमान 19.7 और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री दर्ज हुआ है।

Read More: Rbsk मासूमों के चेहरे पर लौटी खुशी, दिल के रोग से दिलाई निजात

सर्दी से राहत के जतन
कई जगह चाय की थडिय़ों (tea stal), सडक़ों के किनारे लोग सूखी पत्तियों (leaves)और लकडिय़ों सेअलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते दिखे। घरों-दफ्तरों में भी लोगों को हीटर (heater) जलाकर बैठे देखे जा सके हैं। लोग सिर से पैर तक ऊनी कपड़ों (warm clothes) में लिपटे हुए हैं। सडक़ों पर भी इन दिनों ना सुबह ना देर शाम ज्यादा रौनक दिख रही है। सर्दी के कारण रात के तापमान में 8 से 9 डिग्री की गिरावट बनी हुई है।

Read More:Panchayat chunav : भ्रमजाल : कौन जाने, अजमेर जिले में कितनी ग्राम पंचायत

मावठ-ओलावृष्टि की आशंका

मौसम विभाग का मानना है कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मी और अन्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी (snow fall) जारी है। इससे ठंड का असर और बढ़ सकता है। घने कोहरे (fog) के अलावा कई इलाकों में तापमान में गिरावट भी हो सकती है। ओलावृष्टि और मावठ की आशंका भी जताई गई है।

Read More: ठेका सबलेट के ‘खेल’ में ठप हुआ सिक्सलेन निर्माण कार्य

पिछले दिनों में तापमान (अधिकतम-न्यूनतम)
12 जनवरी-24.3/7.3
13 जनवरी-22.0/12.7
14 जनवरी-21.4/6.5
15 जनवरी-19.7/6.0

Read More: तीर्थनगरी पुष्कर में विदेशी पर्यटकों ने भी की पतंगबाजी कर लड़ाए पेंच