5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona impact: परीक्षाओं में रखना पड़ेगा मेडिकल किट और थर्मल स्कैनर

ऐहतियात बरतनी होगी परीक्षा केंद्रों में।
less than 1 minute read
Google source verification
thermal scanner and medical kit

thermal scanner and medical kit

अजमेर.

सीबीएसई, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और कॉलेज-विश्वविद्यालयों समेत देश की प्रमुख प्रवेश-सालाना परीक्षाओं में ऐहतियात बरतनी जरूरी होगी। परीक्षाओं केंद्रों को सेनेटाइज्ड कराने के अलावा मेडिकल किट और थर्मल स्कैनर रखने पड़ेंगे। ताकि विद्यार्थियों-शिक्षकों और स्टाफ को जरूरत पडऩे पर तत्काल मेडिकल सहायता मिल सके।

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। सीबीएसई और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा स्थगित की गई हैं। इसी तरह केंद्रीय और राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों की सालाना परीक्षाएं अटकी हुई हैं। नीट, जेईई मेन, जेईई एडवांस, क्लैट और अन्य प्रवेश परीक्षाएं भी मई अथवा जून में कराई जानी हैं। यूपीएससी, राजस्थान लोक सेवा आयोग और अन्य संस्थानों की भी भर्ती परीक्षाएं प्रस्तावित हैं।

Read More: Corona Impact: खुलेंगे सरकारी दफ्तर, थर्मल स्कैनर से होगी स्टाफ की चैकिंग

मेडिकल किट और थर्मल स्कैनर
प्रवेश/भर्ती/सेमेस्टर और सालाना परीक्षाओं में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी के लाखों विद्यार्थी-अभ्यर्थी शामिल होंगे। संस्थाओं को परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल किट और थर्मल स्कैनर का इंतजाम रखने होंगे। विद्यार्थियों-शिक्षकों-स्टाफ की बॉडी का तापमान जांचने, किसी की तबीयत बिगडऩे पर यह काम आएंगे।

Read More: Corona Effect: खाली रही सीट तो इंस्टीट्यूट को देने पड़ेंगे सीधे प्रवेश

यह भी करना पड़ेगा संस्थानों को
-सोशल डिस्टेंसिंग की करानी होगी पालना
-शहरों-उपखंडों में परीक्षा केंद्रों की बढ़ानी पड़ेगी संख्या
-परीक्षा केंद्रो में फर्नीचर-क्लासरूम को कराना होगा सेनेटाइज्ड
-मास्क की रखनी पड़ेगी व्यवस्था

Read More: Jee Advance 2020: आईआईटी में दाखिलों के लिए कराई जाए या नहीं जेईई एडवांस


लॉकडाउन के बाद बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएंगी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार थर्मल स्कैनर, मेडिकल किट और अन्य व्यवस्थाएं करेंगे।

प्रो. डी. पी. जारोली, अध्यक्ष राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

वार्षिक परीक्षाएं जून में होंगी। परीक्षा केंद्र बढ़ाने के अलावा सेनेटाइजेशन कराएंगे। आवश्यकतानुसार मेडिकल किट-थर्मल स्कैनर भी उपलब्ध कराएंगे।
प्रो. आर. पी. सिंह, कुलपति मदस विश्वविद्यालय

Read More: सोशल डिस्टेंसिंग की पालना तो कहीं अनदेखी