6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona impact: पुलिस ड्रोन से कर रही अजमेर के हॉट स्पॉट की निगरानी

कोरोना संक्रमित केस सामने आने के बाद पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए हैं।
2 min read
Google source verification
police drone camera

police drone camera

अजमेर. हॉट स्पॉट बने मुस्लिम मोची मोहल्ले और आसपास के इलाके में पुलिस मुस्तैद है। पुलिस ड्रोन से पूरे इलाके की निगरानी कर रही है।

मुस्लिम मोची मोहल्ले में 80 से ज्यादा कोरोना संक्रमित केस सामने आने के बाद पुलिस ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। दरगाह, गंज, कोतवाली और क्लाक टावर इलाके में कफ्र्यू लागू है। इसके अलावा रामगंज और अलवर गेट थाने के कुछ इलाके भी कफ्र्यू में शामिल किए गए हैं. खासतौर पर मुस्लिम मोची मोहल्ला हॉट स्पॉट बना हुआ है। लिहाजा पुलिस ड्रोन कैमरे से इलाके पर नजर रखे हुए है। दरगाह बाजार, नला बाजार और अन्य इलाकों का ड्रोन कैमरे से जायजा लिया जा रहा है।

Read More: Big Issue: राज्य के विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन परीक्षाएं कराना मुश्किल
आरपीएससी प्राध्यापक संस्कृत परीक्षा स्थगित

अजमेर. कोरोना संक्रमण और लॉक डाउन के कारण राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अहम फैसला किया है। आयोग ने
प्राध्यापक संस्कृत प्रतियोगी परीक्षा. 2018 स्थगित कर दी है।
सचिव आशीष गुप्ता ने बताया कि 11 से 14 मई तक प्रस्तावित प्राध्यापक संसकृत परीक्षा अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित की गई है। परीक्षा की अगली तिथि जल्द घोषित की जाएगी। मालूम हो कि इससे पहले आयोग पशु चिकित्सा अधिकारी और पुस्कालयाध्यक्ष द्वितीय श्रेणी परीक्षा भी स्थगित कर चुका है।

Read More: New Arrangement: पटेल मैदान में पहुंची आगरा गेट सब्जी मंडी

यूनिवर्सिटी करें परीक्षाओं को पेपरलैस मोड पर शिफ्ट


अजमेर. राज्यपाल के सचिव सुबीर कुमार ने ऑनलाइन कार्यों और पेपरलैस परीक्षा पर जोर दिया है। उन्होंने प्रदेश के विश्विद्यालयों के कुलपतियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा की।

सुबीर कुमार ने कहा कि जो परीक्षाएं पूर्ण हो चुकी है उनके परिणाम शीघ्र जारी किए जाएं। वर्तमान परिपेक्ष में ई-लर्निंग या ई-शिक्षा ही अध्ययन अध्यापन का एकमात्र विकल्प है। अब महाविद्यालयो व विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को शिक्षण की नई तकनीक से खुद को अपडेट करना होगा। शिक्षा व परीक्षा प्रणाली को ऑनलाइन पेपरलेस मोड पर शिफ्ट करना होगा। पूर्व कुलपति अजय गहलोत, विशेषाधिकारी गोविंद जायसवाल भी मौजूद रहे।

ऑनलाइन शिक्षण कार्य
महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आरपी सिंह ने कहा कि यूजीसीए राजभवन व राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना के तहत शिक्षण कार्य ऑनलाइन कराया जा रहा है। सभी शिक्षक अपने ई-लेक्चर, वीडियो, पीपीटी आदि को विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन साझा करें और इसकी निगरानी के लिए विशेषज्ञों की एक समिति गठित की जाएगी।