5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

New Arrangement: पटेल मैदान में पहुंची आगरा गेट सब्जी मंडी

लोगों को सब्जियों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
2 min read
Google source verification
green vegetables in ajmer

green vegetables in ajmer

अजमेर. लॉकडाउन में हरी सब्जियों को लेकर लोगों की परेशानी और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार से आगरा गेट सब्जी मंडी पटेल मैदान में चलनी शुरू हो गई है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग की पालना आसानी से हो सकेगी। लेकिन आम लोगों को यहां प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

Read More: कमजोर बच्चे के लिए रेलवे ने 57 घंटे में उड़ीसा पहुंचाया ऊंटनी का दूध

आगरा गेट सब्जी मंडी में शहर के वैशाली नगर, नया बाजार, पुरानी मंडी, कचहरी रोड, मदार गेट, जयपुर रोड, शास्त्रीनगर सहित फायसागर क्षेत्र के लोग सब्जियां-फल खरीदने पहुंचते हैं। यहां लॉकडाउन के दौरान भी कई बारअव्यस्थाएं फैली थीं। पुलिस को सोशल डिस्टेसिंग की पालना कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। उधर आगरा गेट क्षेत्र कफ्र्यूग्रस्त इलाके में है। ऐसे में लोगों को सब्जियों के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

Read More: Cbse Result: सीबीएसई की बकाया परीक्षा और नतीजों पर सबकी नजर


अब पटेल मैदान में सब्जी मंडी
जिला प्रशासन ने लोगों की परेशानी को देखते हुए आगरा गेट सब्जी मंडी को अस्थाई तौर पर पटेल मैदान मेंशिफ्ट करने का फैसला किया। लोग यहां विक्रेताओं से सब्जी क्रय-विक्रय नहीं कर सकेंगे। केवल विक्रेता यहां से सब्जियां खरीद कर अपने इलाकों में बेच सकेंगे।

Read More: आलू-प्याज के जितने खरीदार, कहीं उन सबके घर-घर तो नहीं पहुंचा कोरोना!

मिला मोबाइल, छानबीन में जुटी पुलिस

अजमेर. जेल में फिर मोबाइल मिला। मोबाइल लावारिस हालत में पड़ा थे। जेल प्रशासन ने सिविल लाइंस थाना में मामला दर्ज कराया है।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि जेल के बैरक नंबर एक और दो के पास लावारिस मोबाइल रखा था। तलाशी अभियान के दौरान मोबाइल नजर दिखा। जेल अधीक्षक ने तत्काल सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

Read More: Corona Impact: स्कूल 30 जून तक भर सकेंगे एफिलिएशन फार्म