5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खतरे की आहट, शहर से निकलकर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहा कोरोना संक्रमण

राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का दायरा शहर से निकलकर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
karauli.jpg

अजमेर। राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का दायरा शहर से निकलकर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहा है। पिछले 24 घंटे में अजमेर जिले के पुष्कर के निकटवर्ती भांवता, नूरियावास, पीसांगन, राज नारायण रोड, नसीराबाद, अदरक नगर अजमेर, पालरा, रीको औद्योगिक क्षेत्र के साथ साथ मुस्लिम मोची मोहल्ला भी चपेट में है।

अजमेर के शहरी क्षेत्रों को छोड़ भी दें तो जिले के ब्यावर, नसीराबाद, किशनगढ़, पुष्कर, पीसांगन, केकड़ी आदि स्थानों पर कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके है। ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की यह चिंता की संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में न पहुंचे इसके उपाए किए जाएं। इस संदर्भ में अजमेर जिला एक बड़े उदाहरण के रूप में देखा जा सकता है।

अजमेर में शनिवार सुबह जारी राज्य स्तरीय रिपोर्ट में एक संक्रमित मिलने के साथ ही आंकड़ा 248 पर पहुंचा है, लेकिन अजमेर के स्थानीय जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज के नियंत्रक डॉ. वीर बहादुर सिंह ने बीती रात ही यह आंकड़ा 250 तक पहुंचने की पुष्टि की थी। आंकड़ों में यह गफलत कहीं न कहीं सरकारी व्यवस्था और समन्वय की पोल भी खोलती है।

वास्तविकता यह है कि अजमेर जिले में पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की संख्या 250 है और इनमें इजाफा सबसे ज्यादा अजमेर जिले के ही देहाती क्षेत्रों से हुआ है जिसमें पुष्कर के निकटवर्ती भांवता और पीसांगन के नूरियावास ग्रामीण क्षेत्र मुख्य है।