
#CORONAVIRUSEFFECT: ख्वाजा साहब की दरगाह में पसरा सन्नाटा,#CORONAVIRUSEFFECT: ख्वाजा साहब की दरगाह में पसरा सन्नाटा,#CORONAVIRUSEFFECT: ख्वाजा साहब की दरगाह में पसरा सन्नाटा
अजमेर . शहर में कोरोना वायरस के चलते ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पूरी तरह सूनी आई। कारोना वायरस जैसी घातक बीमारी के चलते प्रदेश में धारा 144 लगी हुई है। ख्वाजा साहब की दरगाह पूरी तरह से पुलिस की निगरानी में है। यहां खादिमों के अलावा सभी को अंदर जाने से रोका जा रहा है।
यह भी पढ़ें : #Coronaeffect: दरगाह के केवल दो गेट खुले रहेंगे, जायरीन से लौट जाने की अपील
अजमेर. कोरोना वायरस (corona virus) के चलते ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह (dargah sharif) में भी शुक्रवार से केवल धार्मिक रसूमात होंगी। दरगाह में आम जायरीन का प्रवेश हालांकि पूरी तरह से बंद नहीं किया गया लेकिन जायरीन की संख्या नहीं के बराबर करने के लिए गुरुवार देर शाम से ही प्रयास शुरू कर दिए गए। दरगाह में 6 में से 4 गेट बंद कर दिए गए हैं। बाहर से आए हुए जायरीन से अपने घर लौट जाने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही जिन लोगों ने दरगाह आने का कार्यक्रम बना रखा है, उनसे दरगाह यात्रा टालने की अपील की जा रही है। इस संबंध में जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार शाम दरगाह से जुड़ी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। दरगाह पूरी तरह से बंद की जाएगी या नहीं, इस संबंध में अधिकृत रूप से कोई बोलने को तैयार नहीं है।
Published on:
21 Mar 2020 03:33 pm
