25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Court: कोर्ट के ऑडर्र से मची खलबली, तुरन्त हुआ ये काम

अदालत की सख्ती के बाद पेश हुए गवाह। दुष्कर्म और हत्या के मामले में।

2 min read
Google source verification
posco court

posco court

अजमेर.

अदालत की सख्ती के बाद दुष्कर्म (rape) और हत्या (murder) के अहम मामले के तीन गवाह पेश हुए। यहां इनकी साक्ष्य को लेखबद्ध किया गया।

Read More: ajmer urs: 808 वें उर्स में दिखेगा कुछ नया, हो रही है इसकी खास तैयारी

31 अक्टूबर 2017 को पीडि़ता के पिता ने ब्यावर सदर थाने में रिपोर्ट दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री शौच करने के बाद घर नहीं लौटी। तलाशने पर उसका शव (dead body) मिला। उसके गले में फंदे के अलावा दोनों हाथ बंधे हुए थे। शव के करीब प्रेम पासवान खड़ा था। वह उन्हें देखते हुए फरार (abscond) हो गया। ब्यावर सदर पुलिस ने प्रेम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोप पत्र पेश किया।

Read More:Smart City: ज्ञापन के लिए कलक्टर साब को बाहर बुलाने पर अड़े तो कुछ गेट पर चढ़े

अदालत ने दिखाई सख्ती
विशिष्ट लोक अभियोजक विक्रम सिंह ने बताया कि 17 मार्च 2018 से इस मामले के अहम गवाहों को अदालत (court order) तलब कर रही थी। गवाहों के जमानती वारंट भी जारी किए। अदालत ने 22 फरवरी 2019 को पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा। फिर भी गवाह अदालत में पेश नहीं हुए।

Read More:RPSC: सहायक आचार्य के 176 और वरिष्ठ प्रदर्शक के 93 पदों पर मांगे आवेदन

न्यायालय पॉक्स (pocso) संख्या-2 के पीठासीन अधिकारी राजेश चंद्र गुप्ता ने कुनिंदा एएसआई को व्यक्तिगत रूप से तलब करने और अजमेर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर गवाह को हर हाल में पेश करने के आदेश दिए। इसके बाद तीन गवाहों को बिहार के गया जिले से ढूंढकर अदालत में पेश किया गया।

Read More:Birds Census: देशी-विदेशी मेहमानों पर नजरें, यूं होगी इनकी गिनती

कुछ बढ़ा तापमान, बना हुआ है सर्दी का असर

अजमेर. तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। गुरुवार सुबह से सर्दी कायम है। हालांकि सुर्ख धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिली है। न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री दर्ज हुआ। बीते दो दिन में पारे में 3.6 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है।