29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: सहायक आचार्य के 176 और वरिष्ठ प्रदर्शक के 93 पदों पर मांगे आवेदन
Play video

RPSC: सहायक आचार्य के 176 और वरिष्ठ प्रदर्शक के 93 पदों पर मांगे आवेदन

अभ्यर्थी 24 जनवरी से 12 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 21 Jan 2020, 8:10 PM IST

अजमेर.

प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने इस साल की भर्तियों के विज्ञापन (advertisement) जारी कर दिए हैं। आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत सहायक आचार्य और वरिष्ठ प्रदर्शक पद सहित कृषि विभाग में कृषि अधिकारी, कृषि अनुसंधान अधिकारी-कृषि रसायन पद के लिए आवेदन मांगे हैं।

Read More: Dargah Visit: अजमेर दरगाह पहुंचे फिल्म डाइरेक्टर और सितारे

आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत सहायक आचार्य (ब्रॉड स्पेशिलिटी और सुपर स्पेशिलिटी) के 176 और वरिष्ठ प्रदर्शक पद के 93 पदों के लिए आवेदन मांगे है। इनमें बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायलॉजी, बायोफिजिक्स, साइकेट्री, फार्मोकोलॉजी, रेडियोथेरेपी, पैथेलॉजी और अन्य पद शामिल हैं। अभ्यर्थी इन पदों के लिए 22 जनवरी से 10 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Read More: ajmer urs: 808 वें उर्स में दिखेगा कुछ नया, हो रही है इसकी खास तैयारी

कृषि विभाग में आवेदन 24 से

कृषि विभाग में कृषि अधिकारी के 63 और कृषि अनुसंधान अधिकारी-कृषि रसायन के 24 पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी २४ जनवरी से १२ फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Read More: Letter: सर..अगर ये आए मीटिंग में तो हम करेंगे बायकॉट

उर्स में दिखेगा कुछ नया, हो रही है इसकी खास तैयारी

ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के उर्स के दैारान अति महत्वपूर्ण व्यक्ति शुरुआती तीन दिन में ही चादर पेश कर सकेंगे। इसके अलावा उर्स अवधि में खादिमों को परिचय पत्र जारी किए जाएंगे।

दिए जाएं आईकार्ड
पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने दरगाह क्षेत्र में मजबूत बेरिकेटिग करने के अलावा खादिमों के परिचय पत्र जारी करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि तारागढ़ पर सुरक्षा के चलते एक सीमा से अधिक वाहनों को तारागढ़ नहीं जाने दिया जाएगा। ओवरलोडिंग वाहनों को सीज किया जाएगा।

बिजली पानी की हो व्यवस्था

जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने कहा कि ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 808 वें सालाना उर्स के दौरान दरगाह क्षेत्र में पानी, बिजली एवं सफाई की व्यवस्थाएं चाक चौबंद होनी चाहिए ताकि जायरीन को असुविधाएं हों। उन्होंने कहा कि अति महत्वपूर्ण व्यक्ति उर्स के प्रथम दिन ही चादर पेश कर सकेंगे। कायड़ विश्राम स्थली क्षेत्र में रेस्टोरेंट और जायरीन छोटे घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग नहीं कर सकेंगे।