
dargah committee letter
अजमेर.
सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 808 वें उर्स (808 urs )की तैयारियों से जुड़ी बैठक से पहले एक ‘पत्र’ ने खलबली मचा दी। दरगाह कमेटी (dargah committee) ने दो व्यक्तियों को बैठक में बुलाए जाने पर बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया। चि_ी से हरकत में आए जिला प्रशासन (administration) ने दोनों व्यक्तियों को सूचना भेजकर फिर कभी मुलाकात की बात कर मामले को टाला।
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 808 वें उर्स की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। बैठक से पहले जिला प्रशासन ने विभिन्न सरकारी विभागों, दरगाह कमेटी, अंजुमन और अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को पत्र भेजा। दरगाह कमेटी ने प्रत्युत्तर में 17 जनवरी को एडीएम सिटी (adm city) सुरेश सिंधी को चि_ी भेजी।
वरना हम करेंगे बहिष्कार...
कमेटी के पत्र में लिखा गया कि प्रशासन ने बैठक में सरवर सिद्दीकी को भी बुलाया है। वे पूर्व में तारागढ़ स्थित मीरां साहब की दरगाह के अध्यक्ष थे। मौजूदा वक्त मोहसिन खान अध्यक्ष हैं। लिहाजा एक संस्थान से दो व्यक्तियों (persons) को नहीं बुलाना चाहिए। इसी तरह कमेटी ने गरीब नवाज सूफी मिशन सोसायटी के अध्यक्ष जुल्फिकार चिश्ती को बुलाया है। इस संस्था का उर्स की व्यवस्थाओं में कोई योगदान नहीं है। चिश्ती ने दरगाह कमेटी अध्यक्ष को कथित तौर पर धमकी भी दी है। इनके खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज है। इन्हें बुलाए जाने पर कमेटी बैठक का बहिष्कार करेगी।
यूं टाला मामला
पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन (dsitrict administration) तत्काल हरकत में आया। प्रशासन ने किसी के माध्यम से दोनों व्यक्तियों को संदेश (message) भेजा। साथ ही उर्स मामले में फिर कभी मुलाकात का हवाला दिया। प्रशासन की समय रहते सतर्कता रखने से मुद्दा तूल नहीं पकड़ पाया।
Read More:Patrika Bird Fair : पक्षियों के कलरव ने बदले नजारे
दरगाह कमेटी की तरफ से चि_ी आई थी। प्रशासन ने संबंधित व्यक्तियों को सूचना भेज दी थी। बैठक शांतिपूर्ण ढंग से हुई है। सुरेश सिंधी, एडीएम सिटी
Updated on:
21 Jan 2020, 10:00 AM IST
Published on:
21 Jan 2020, 10:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.