5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशनगढ़ में यूं चलाई Cricketer शिखर धवन ने बाइक, गब्बर को देखकर लोग हुए हैरान

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
shikhar dhawan

shikhar dhawan

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर).

क्रिकेटर शिखर धवन ने कशनगढ़ मार्बल एरिया के पुराने डम्पिंग यार्ड में बाइक चलाई। उन्होंने बर्फीली वादियों से नजर आने वाले डम्पिंग यार्ड में मार्बल स्लरी पर कई दृश्य फिल्माए। अपने चहेते क्रिकेटर को देखने के लिए प्रशंसक उमड़ पड़े।
प्रोड्यूसर रघुवीरसिंह राठौड़ ने बताया कि परफ्यूम का डिजिटल एड सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाना है। किशनगढ़ के डम्पिंग यार्ड में शिखर धवन पर कई दृश्य शूट किए गए। एड की शेष शूटिंग मुम्बई में होगी। यहां शिखर ने परफ्यूम एड में अपनी शर्ट खोलते हुए, बाइक चलाते हुए सहित अन्य कई दृश्य फिल्माए।

गब्बर के नाम से मशहूर
शिखर धवन टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज हैं। वे गब्बर के नाम से मशहूर हैं। कोई कैच लेने के बाद मूंछों पर ताव देने और जांघ पर थपकी देने का उनका स्टाइल काफी मशहूर है। शिखर को अपने बीच पाकर कई प्रशंसक तो हैरान रह गए। गब्बर ने भी प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

शानदार है यह यार्ड
किशनगढ़ का डम्पिंग यार्ड अब शूटिंग स्थल बन चुका है। दरअसल ये मार्बल स्लरी डालने के लिए बनाया गया यार्ड है। लेकिन सफेद स्लरी धीरे-धीरे कश्मीर की बर्फ सा एहसास कराने लगी है। स्लरी यार्ड में कई प्री वेडिंग शूट, एड शूट और अन्य कार्यक्रम होने लगे हैं। आने वाले दिनों में किशनगढ़ और अजमेर जिले के लिए यह यार्ड राजस्व बढ़ाने वाला स्त्रोत हो सकता है।