
crime : फिल्मी स्टाइल में छात्रा का अपहरण, पांच गिरफ्तार
श्रीनगर (अजमेर).
ग्राम बीर में दो छात्राएं सुबह नौ बजे कॉलेज से घर की ओर जा रही थी। रास्ते में पांच बदमाश कार में सवार होकर आए और एक छात्रा का अपहरण कर वाहन में बैठाकर ले गए। साथी छात्रा ने तुरन्त घटना की सूचना तुरन्त परिजन को दी। परिवारजन ने भी तुरन्त इसकी सूचना कंट्रोल रूम के जरिए श्रीनगर थाने में दी।
केकड़ी पुलिस उपाधीक्षक श्रीमनलाल मीणा व नसीराबाद सीओ बृजमोहन असवाल के निर्देश पर पुलिस थानाप्रभारी कंवरपाल सिंह ने तुरन्त जिलेभर में नाकाबंदी करवा दी। इसके साथ ही पुलिस थाना मदनगंज किशनगढ़ व गांधीनगर और साइबर सेल तकनीक के माध्यम से ट्रेस कर आरोपितों को किशनगढ़ परासिया फाटक के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें श्रीनगर थाने ले आई। पुलिस आरोपितों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कार भी बरामद कर ली।
इन आरोपितों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने छात्रा का अपहरण करने के आरोपित गुदली निवासी रोबिन सिंह उर्फ गुड्डू उर्फ विक्की पुत्र विजयसिंह रावत, ब्रिजेश कुमार पुत्र रामस्वरूप, कालू सिंह पुत्र मोहन सिंह, विकास उर्फ राहुल पुत्र सीताराम रेगर और दिनेश सिंह पुत्र रंगलाल सिंह रावत को गिरफ्तार किया।
पढऩे वाले हैं छात्र
गिरफ्तार अरोपित में चार आरोपी बृजेश कुमार, कालूसिंह, विकास व दिनेश सिंह आईटीआई कर रहे हैं, जिसमें से एक आरोपी की तो शुक्रवार को परीक्षा होना बताया, जबकि घटना के मुख्य आरोपी रॉबिन सिंह एक गैरेज में काम करता है।
ऐसे किया अपहरण
अरोपितों ने फिल्मी स्टाइल में अपहरण की वारदात अंजाम दी। पीडिता अपनी एक सहेली के साथ बीर चौराहा स्थित हुकुमचंद कॉलेज में आरकेसीएल के अध्ययन के लिए घर से गई थी और करीब एक घंटे बाद दोनों छात्राएं कॉलेज से प्रात: करीब 9 बजे घर के लिए रवाना हुई। इसी दौरान पांचों आरोपित एक कार लेकर आए और फिल्मी स्टाइल में एक छात्रा को अगुवा कर कार में बैठा लिया और तेज गति से रवाना हो गए। अपहरण की सूचना से बीर गांव में दशहत फैल गई।
Published on:
19 Jul 2019 05:30 am
