31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime News : व्यापारी व मुनीम का अपहरण कर 28 लाख फिरौती वसूली

एक नामजद सहित 13 के खिलाफ मामला दर्ज, पंद्रह दिन पुराना मामला, फिरौती में मांगे थे 70 लाख रुपए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 13 Dec 2019, 1:30 PM IST

Crime

Crime

केकड़ी (अजमेर). केकड़ी के एक आढ़त व्यापारी एवं मुनीम का अपहरण कर फिरौती के 28 लाख रुपए वसूलने का मामला (crime news in ajmer ) सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद सहित 10-12 अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें गठित की गई है। वारदात 15 दिन पहले की बताई गई है। एएसआई हजारीलाल मीणा ने बताया कि केकड़ी निवासी जितेन्द्र सिंघवी ने रिपोर्ट दी कि वह मण्डी में आढ़त का काम करता है।

Read More: crime news : दिन दहाड़े बहला-फुसला कर महिला से ...

डेढ़ माह पूर्व सीपुरा-निवाई जिला टोंक निवासी मुकेश फागणा ने मूंगफली बेचने के बारे में बात की। इसके बाद मुकेश एक ट्रक मूंगफली लेकर केकड़ी आया। जिसका जितेन्द्र ने केकड़ी के अन्य व्यापारी से सौदा करवा कर आढ़त के हिसाब से अपना कमीशन प्राप्त कर लिया। इसके बाद मुकेश ने एक माह के भीतर कुल 25 ट्रक मूंगफली का व्यापार किया। उसका भुगतान वह बेचान के समय ही प्राप्त करता रहा।

Read More: ऐसे पर्स देखकर चौंक जाएंगे आप, जानने के लिए पढ़ें यह खबर

व्यापारी को फोन कर नायकी बुलाया
गत 28 नवम्बर को सुबह 5 बजे मुकेश ने मोबाइल पर बताया कि वह माल बेचने केकड़ी आया है तथा उसका ट्रक नायकी के पास पंक्चर हो गया है। उसने कोई व्यवस्था करने को कहा। इस पर जितेन्द्र अपने मुनीम राजेन्द्र के साथ मोटरसाइकिल से नायकी पहुंचा। नायकी के आगे एक कार में 4 तथा जीप में 7-8 व्यक्ति बैठे थे। वहां पहुंचते ही वाहनों में सवार लोगों ने उसे एवं मुनीम को घेर लिया और कार में पटक दिया तथा मोबाइल छीनकर स्विच ऑफ कर दिया।

Read More: Crime: मुखबिर की सूचना पर दो व्यक्तियों को ...

हथियारों की नोक पर आरोपी दोनों को निवाई के आगे जंगल में ले गए। चिल्लाने पर मुंह पर कपड़ा बांध दिया और मारपीट की।इस दौरान मुकेश ने कहा कि तुम्हें जो माल बेचा था उस माल का पूरा पैसा दूसरा पार्टनर लेकर चला गया है। मुझे माल का भुगतान करना है, इसलिए 70 लाख रुपए मंगा कर दो अन्यथा दोनों को जान से मार कर लाश जंगली जानवरों को खिला देंगे। इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने दोनों को जमकर पीटा। इसके बाद आरोपियों ने मुनीम को टैक्सी से केकड़ी भेजा।

Read More: आखिर क्या हुआ ऐसा कि मां की मौत के दूसरे दिन ही बेटे को लगानी पड़ी फांसी

खाते से 28 लाख रुपए निकलवा कर मुनीम वापस निवाई के जंगलों में पहुंचा जहां आरोपियों ने उससे 28 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद खाली कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए और आंखों पर पट्टी बांध कर दोनों को केकड़ी की सीमा में छोड़ दिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जाते-जाते 42 लाख रुपए और वसूलने की बात कहते हुए धमकाया। घटना से घबराए दोनों ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया।

Read More: Patrika Sting: महिला थाने की बत्ती और कोतवाली थाने का मेनगेट मिला बंद

फिर केकड़ी पहुंचा आरोपी

बुधवार सुबह जितेन्द्र के मोबाइल पर अन्जान नम्बर से 4-5 मिस्डकॉल आई। वापस फोन किया तो कॉलर ने व्यापार की बात कहते हुए मण्डी के बाहर बुलाया। वहां पहुंचने पर चार में से एक व्यक्ति वही था जिसने फिरौती के 28 लाख रुपए वसूले थे। पुलिस ने व्यापारी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनुसंधान अधिकारी हजारीलाल मीणा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना की जा रही है। जल्दी ही सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Read More: एटीएम से बिना तोड़े निकाला कैश