
illegal wine operator arrest
अजमेर.
शहर और जिले में चोरी-छिपे हथकड़ शराब का धंधा जारी है। गंज थाना पुलिस ने नागफणी क्षेत्र में दबिश दी। यहां 9 लीटर हथकड़ शराब के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी जयसिंह निर्वाण ने बताया कि लॉकडाउन में हथकड़ शराब बेचने की सूचना मिली। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। सहायक उप निरीक्षक उगमराम ने नागफणी क्षेत्र में दबिश दी। यहां छोटी नागफणी निवासी मूलचंद (52) पुत्र स्व. नाथूराम को 5 लीटर शराब के साथ पकड़ा।
इसी तरह सहायक उप निरीक्षक रामकुमार ने दिनेश (40) पुत्र सूरज से दो लीटर और सहायक उप निरीक्षक रिछपाल सिंह ने कमेला मोहल्ला निवासी सुरेश (30) पुत्र श्यामलाल से दो लीटर हथकड़ शराब बरामद की। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ आबकारी और आपदा प्रबंधन अधिनियम में मामले दर्ज किए गए हैं।
पार्सल स्पेशल रेल सेवा संचालन अवधि में विस्तार
अजमेर. रेलवे ने कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते आवश्यक सामग्री के परिवहन के तहत पार्सस सेवा ट्रेन की अवधि में विस्तार किया है। गाडी संख्या 00951 जयपुर-बीकानेर-जोधपुर-अजमेर.जयपुर पार्सल स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि 5, 7, 9,11, 13 आर 15 मई की गई है।
गाड़ी संख्या 00952 जयपुर-अजमेर-जोधपुर-बीकानेर.जयपुर पार्सल स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि 4, 6, 8, 10, 12 और 14 मई तक की गई है। यह दोनों ट्रेन अलवर, रेवाडी, भिवानी, हिसार, सिरसा, हनुमानगढ, सूरतगढ, बीकानेर, जोधपुर, पाली मारवाड,अजमेर तथा किशनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
पार्सल स्पेशल रेलसेवाओं में 1 वीपीएच व 1 एसएलआर होगा। पार्सल रेलसेवा का सभी लाभ उठा सकते है। पार्सल स्पेशल रेलसेवा में ट्रेडर्स संबंधित स्थान के पार्सल बुकिंग कार्यालय व वाणिज्य विभाग के माध्यम से पार्सल बुक करवा सकते है।
स्टूडेंट्स तक मार्कशीट समय पर पहुंचना होगा चुनौती
अजमेर. लॉकडाउन से सीबीएसई, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और विश्वविद्यालयों की परेशानियां कायम हैं। एक तरफ इन्हें बकाया परीक्षाएं करानी हैं। वहीं समय पर परिणाम और विद्यार्थियों तक मार्कशीट पहुंचाना चुनौतीपूर्ण है।
सीबीएसई और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की कई विषयों की परीक्षाएं बकाया हैं। इसी तरह विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज की वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाएं अटकी हुई हैं। यह परीक्षाएं केंद्र और राज्य सरकार की अनुमति और लॉकडाउन की स्थिति के अनुरूप कराई जानी हैं।
Updated on:
04 May 2020 07:50 am
Published on:
04 May 2020 07:50 am
