
spread peace message
अजमेर.
ऑल इंडिया सूफ़ी सज्जादानशीन कौंसिल की एक बैठक ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के दीवान सैयद जैनुअल आबेदीन अली खान की हवेली पर हुई। इसमें देश की विभिन्न दरगाहों के सज्जादानशीन जुटे। उन्होंने तय किया है कि देशभर में सूफी संतों की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार कर देश प्रेम की भावना जगाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सेमिनार आयोजित की जाएगी।
जोड़ेंगे सूफियों के पैगाम से
साथ ही स्कूल-मदरसों के पाठ्यक्रम में देश प्रेम और सूफियों के पैगाम को जोडऩे का कार्य किया जाएगा। कौंसिल के चेयरमैन सैयद नसीरूद्दीन ने बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश की सभी दरगाहों से जुड़े सज्जादागान और सूफ़ ी लोग शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में दो मिनट का मौन रख कर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को खिराजे अकीदत पेश की गई।
अमन चैन का पैगाम
देश में चल रहे माहौल को देखते हुए बैठक में तय किया गया कि सभी अपने-अपने राज्यों में अमन चैन का पैगाम देंगे, सूफि़ यों की मोहब्बत की शिक्षा का प्रचार-प्रसार करेंगे, ख़ासतौर पर हुबूल वतनी देश प्रेम का प्रचार प्रसार करेंगे।
सभी सज्जादानशीन अपनी अपनी खानकाहों में हर शहरों के जिम्मेदारों के साथ सूफ ़ी संतो के पैगाम को आम करेंगे। स्कूली बच्चों को भी इससे जोड़ा जाएगा। साथ ही हफ़्ते में एक बार सभी स्कूल और मदरसों में जाएंगे और वहां के पाठयक्रम में देश प्रेम और सूफिय़ों के पैगाम को जोडऩे का कार्य करेंगे।
Published on:
27 Feb 2019 07:45 am
