5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक साथ उठी तीन अर्थियां,बिलख पड़े लोग

भिनाय उपखंड के ग्राम सूरजपुरा में मां,बेटा व बेटी के कुएं में मिले शव, शाम को घर से बिना बताए निकली थी विवाहिता,देर रात कुएं में मिले शव
less than 1 minute read
Google source verification
Dead body of son and daughter including mother found in well

भिनाय के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के बाहर विवाहिता व दो बच्चों की मौत मामले में परिजन से जानकारी लेती पुलिस। पत्रिका

अजमेर. उपखंड के ग्राम सूरजपुरा में एक विवाहिता दो मासूमों के साथ कुएं (well) में कूद गई। बाद में तीनों की मौत (dead) हो गई। सोमवार सुबह गमगीन माहौल में तीनों अर्थियां एक साथ निकली तो लोग बिलख पड़े। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

यह देख लोगों की आंखें नम हो गई। गांव के कई घरों में शोक के चलते चूल्हे नहीं जले। विवाहिता रविवार शाम घर से परिजन को बिना बताए दोनों संतानों को साथ लेकर निकली थी। तीनों के देर रात तक घर वापस नहीं आने पर तलाश की गई। इस दौरान कुएं (well) के पास जाने पर कुछ अनहोनी की आशंका हुई। बाद में तीनों के शव ( Dead body) कुएं में नजर आए।

शव (Dead body) परिजन को सौंपे

सूचना पर भिनाय थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से मांगीलाल गुर्जर की पत्नी लाली (27), पुत्री अंजली (3 ) व पुत्र लक्की (18 माह) के शव (Dead body) कुएं से बाहर निकाले। जो रात को ही भिनाय के अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाए। पुलिस ने मृतका के भाई ग्राम लीड़ी निवासी गोपाल की ओर से पेश प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।