30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: अजमेर में शांतिपूर्ण ढंग से हुई खाद्य परीक्षा
Play video

RPSC: अजमेर में शांतिपूर्ण ढंग से हुई खाद्य परीक्षा

मोबाइल और कोई गैजेट्स साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 25 Nov 2019, 12:05 PM IST

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) के तत्वावधान में सोमवार को को खाद्य सुरक्षा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग) संवीक्षा परीक्षा (टीएसपी और नॉन टीएसपी)-2019 का आयोजन किया गया। अजमेर जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण (pecaefully) ढंग से परीक्षा हुई।

Read More: नरेश के सिर ताज होगा या फिर गोविन्द बनेंगे सभापति

खाद्य सुरक्षा अधिकारी (food security officer) (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग) संवीक्षा परीक्षा (टीएसपी और नॉन टीएसपी)-2019 में करीब 25 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक कराई गई। अजमेर जिला मुख्यालय पर 67 केंद्र बनाए गए।

Read More: Convocation: इसरो चेयरमेन के.सिवन बांटेंगे मेडल और डिग्री

एक घंटा पूर्व पहुंचे अभ्यर्थी
आयोग द्वारा बनाए गए सभी 67 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा (tight secuirty)व्यवस्था रही। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर एक फोटो एवं मूल फोटो पहचान-पत्र के साथ एक घंटा पूर्व उपस्थिति देनी थी। इसके तहत अभ्यर्थियों की जांच की गई। इसके अलावा अभ्यर्थियों के ड्रेस कोड (dress code) को भी जांचा गया। मोबाइल (mobile) और कोई गैजेट्स (gazets) साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।

Read More: बंगाल की खाड़ी पहुंच रहा है बीसलपुर का पानी मगर मेडिकल कॉलेज कुएं पर निर्भर

वरिष्ठ अध्यापक की द्वितीय चरण काउंसलिंग शुरू

राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2018 (टीएसपी/नॉन-टीएसपी) की द्वितीय चरण की काउसंलिंग (counselling) सोमवार से प्रारंभ हो गई। इस दौरान अभ्यर्थियों की पात्रता जांच की जाएगी। सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि द्वितीय चरण की काउंसलिंग 3 दिसंबर तक चलेगी। अभ्यर्थियों (aspirants) को भरे हुए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां और स्वप्रमाणित दस्तावेजों की एक प्रति के साथ निर्धारित काउंसलिंग के दौरान उपस्थित होना हेागा। निर्धारित तिथि एवं समय पर विस्तृत आवेदन-पत्र (application) और दस्तावेज जमा नहीं कराने वाले अभ्यर्थी को काउन्सलिंग से वंचित किया जाएगा।

Read More: Panther: पैंथर के मिले पगमार्क, विभाग ने लगाया पिंजरा