30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नरेश के सिर ताज होगा या फिर गोविन्द बनेंगे सभापति

भाजपा कांग्रेस में सीधी टक्करनगरपरिषद सभापति पद का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sunil Kumar Jain

•

Updated: 24 Nov 2019, 11:22 AM IST

नरेश के सिर ताज होगा या या फिर गोविन्द बनेंगे सभापति

नरेश के सिर ताज होगा या या फिर गोविन्द बनेंगे सभापति



ब्यावर. नगरपरिषद सभापति के लिए नाम वापसी के अन्तिम दिन किसी ने नाम वापस नहीं लिया। एेसे में अब भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी में सीधा मुकाबला होगा। मतदान 26 को होगा। निर्वाचन विभाग के मुताबिक शनिवार को सुबह साढे़ दस बजे से तीन बजे तक नाम वापसी का समय तय किया गया। इस दौरान किसी ने नाम वापस नहीं लिया। भाजपा प्रत्याशी नरेश कनोजिया व कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्द पंडित में सीधा मुकाबला होगा। गौरतलब है कि नगरपरिषद के साठ पार्षद में से उनतीस भाजपा, सोलह कांग्रेस व पन्द्रह निर्दलीय है।

कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग से आस
ब्यावर. नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल होने के साथ ही कांग्रेस व भाजपा ने अपनी-अपनी जीत को लेकर जतन तेज कर दिए। भाजपा में पार्षदों की संख्या 29 होने एवं कुछ निर्दलीयों ने भाजपा को समर्थन दिया है। इस गणना में भाजपा को बोर्ड बनना तय माना जा रहा है। कांग्रेस ने आखिरी समय में निर्दलीय पार्षद गोविंद पंडित को सिंबल देकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। निर्दलीय को मैदान में उतारकर कांग्रेस ने निर्दलीय पार्षदों को अपने पक्ष में करना चाह है। संख्या बल में कांग्रेस के बहुमत के आंकड़े तक पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में क्रांस वोटिग होने पर ही कांग्रेस बोर्ड बनाने का सपना साकार कर सकती है।