
पुष्कर। निकटवर्ती कानस गांव के हाइवे पुलिया के पास गुरुवार सुबह जयपुर से परचूनी सामान से भरे ट्रक ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार टोंक के रजवास गांव निवासी घासीलाल बैरवा की मौत हो गई। दुर्घटना में उसके शरीर के चिथड़े बिखर गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजन के सुपुर्द किया।
पुलिस के अनुसार नेशनल हाइवे से नागौर की ओर तेज गति से जा रहे परचूनी सामान से भरे ट्रक ने कानस गांव की पुलिया के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। ट्रक मोटरसाइकिल सवार घासीलाल बैरवा को घसीटता हुआ विपरीत दिशा में जाकर रुक गया।
दुर्घटना में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई तथा घासीलाल के शरीर के चिथड़े बिखर गए। घटनास्थल पर कानस के गोरधन सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। दुर्घटना को लेकर मृतक के साले पुष्कर के सामरिया कॉलोनी निवासी अर्जुनलाल बैरवा ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटनाकारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
Published on:
24 Nov 2022 09:41 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
