4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Waqf Board Chairman-विवादित सम्पत्ति का वार्ता से निकाला जाएगा हल

वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने दी दरगाह में हाजिरी  
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Nov 29, 2019

Waqf Board Chairman-विवादित सम्पत्ति का वार्ता से निकाला जाएगा हल

Waqf Board Chairman-विवादित सम्पत्ति का वार्ता से निकाला जाएगा हल

अजमेर. राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. खानू खान बुधवाली ने गुरुवार को ख्वाजा गरीब नवाज की मजार पर अकीदत के फूल पेश किए। शहर कांग्रेस की ओर से बुधवाली का स्वागत किया।
जियारत के बाद बुधवाली ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि देश में तीन विभाग ऐसे है जो सरमायदार (महत्वपूर्ण) है। इसमें रेलवे, आर्मी और वक्फ बोर्ड शामिल है। पूरे हिन्दुस्तान में रेलवे, आर्मी व उसके बाद वक्फ बोर्ड है, जिसके पास सबसे ज्यादा सम्पत्ति है, जो अच्छी लोकेशन पर है। इसका सही तरीके से इस्तेमाल हो तो देश व कौम के काम आ सकती है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का चेयरमैन बनने से पहले २४ तारीख को दरगाह में हाजिरी देकर गए थे। उनको फिर अजमेर आने का अवसर मिला। हालांकि इससे पूर्व वक्फ बोर्ड चेयरमैन बुधवाली का सर्किट हाउस में जनसुनवाई का कार्यक्रम था लेकिन देरी से पहुंचने के कारण वे सर्किट हाउस के बजाए सीधे दरगाह जियारत करने पहुंचे।

यादगार बन सके काम

डॉ. बुधवाली ने कहा कि गरीब नवाज के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के लिए अच्छे काम की कोशिश करेंगे। ताकि देश, समाज में अच्छा मैसेज जाए और वह यादगार बन सके। वक्फ बोर्ड की विवादित सम्पतियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की जितनी भी सम्पत्ति है और किरायदार हैं, उनसे वार्ता कर विवाद का हल निकाला जाएगा।
कांग्रेस ने किया अभिनन्दन

वक्फ बोर्ड के नवनिर्वाचित चेयरमैन खानू खान बुधवाली के अजमेर आगमन पर कांग्रेस की ओर से स्वागत किया गया। बुधवाली का स्वागत करने वालों में कांग्रेसी नेता व पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, शहर कांग्रेस महासचिव आरिफ हुसैन, पूर्व विधायक मोहम्मुद खान, पार्षद मोहम्मद रईस खान, चांद खान व अजमेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सबा खान, अरूणा कच्छावा, शहनाज आलम, आशा राणा, रजनी कहार, विमला नारावत व नूरजहा ने दरगाह बाजार में बुधवाली का स्वागत किया।