22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉ. मनमोहन सिंह ने किया ऐसा काम, आप भी करेंगे तारीफ

लेब में ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाएं और शोध कार्य किए जा सकेंगे।

2 min read
Google source verification
dr.manmohan singh

dr.manmohan singh

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेज विकास और शैक्षिक कार्यों के लिए सरकार और नेताओं पर निर्भर रहते हैं। कई दरख्वास्त के बाद ऊंट के मुंह जीरा जितनी मदद मिलती है। लेकिन पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने नजीर पेश की है। उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज भरतपुर में सेंट्रलाइज्ड कंप्यूटर लेब के लिए 4 करोड़ 66 लाख रुपए की मंजूरी दी है। इससे कॉलेज में हाईटेक लेब बन सकेगी।

Read More: उर्स में शरीक होने वाले जायरीन को इसलिए नहीं मिल पा रही होटल की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा

भरतपुर में संचालित इंजीनियरिंग कॉलेज में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, सिविल और आईटी ब्रांच संचालित है। कॉलेज ने हाईटेक सेंट्रलाइज्ड कंप्यूटर लेब बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। लेब में ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाएं और शोध कार्य किए जा सकेंगे।

डॉ. गर्ग ने किए प्रयास
कॉलेज के हाईटेक सेंट्रलाइज्ड कंप्यूटर लेब के प्रस्ताव को तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने गंभीरता से लिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सहित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा की। प्रस्ताव को उपयोगीमानते हुए डॉ. सिंह ने तत्काल 4 करोड़ 66 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की। उन्होंने कॉलेज को 2 करोड़ रुपए की पहली किश्त देने का पत्र भी जारी कर दिया।

Read More: राममंदिर के लिए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष संत गोविन्द देव गिरी ने क्या कहा, देखें खबर

Read More:#Patrikasvarnimbharatabhiyan: शिव भक्तों ने अजमेर को स्वच्छ और पॉलीथिन मुक्त बनाने की ली शपथ

मदद को तरसते हैं कॉलेज...
राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेज संसाधनों के विकास, शैक्षिक और शोध कार्यों में वित्तीय सहायता के लिए तरसते हैं। सरकार से नियमित अनुदान नहीं मिलता। भामाशाह, विधायक और सांसद कोष से भी यदा-कदा ही बजट मिलता है। ऐसे में डॉ. मनमोहन सिंह ने अहम वित्तीय मदद की है।

Read More: Ajmer Urs 2020:पीएम मोदी ने सौंपी चादर, 25 को नकवी लेकर आएंगे दरगाह

Read More: MDSU: रिसर्च की करें तैयारी, मई-जून में होगा एन्ट्रेंस टेस्ट