ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 808 वें उर्स की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने निवास स्थान पर केंद्रीय अल्प संख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को उर्स में पेश करने के लिए मखमली चादर सौंपी। इस दौरान दरगाह कमेटी के सदर अमीन पठान, दरगाह कमेटी सदस्य सैयद बाबर अशरफ, दरगाह दीवान के पुत्र सैयद नसीरुद्दीन, वसीम राहत अली, अंजुमन सैयद जादगान के सैयद आले बदर चिश्ती, अंजुमन शेखजादगान के सदर शेखजादा अब्दुल जर्रार चिश्ती, हम्माद निजामी, जलाल नकवी और अन्य मौजूद थे।