6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस को देखते ही स्टेशन से निकलने की कोशिश, तलाशी हुई तो चारों के पास निकला मादक पदार्थ

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

rohit sharma

Sep 08, 2018

Drug 4 youth arrested by police

पुलिस को देखते ही स्टेशन से निकलने की कोशिश, तलाशी हुई तो चारों के पास निकला मादक पदार्थ

अजमेर.

मादक पदार्थ का ट्रांजिट पाइंट बने अजमेर जंक्शन पर शुक्रवार को राजकीय रेलवे पुलिस को सफलता मिली। जीआरपी ने रामदेवरा मेले की भीड़ में मादक पदार्थ की खेप लेकर निकल रहे पंजाब के चार युवकों को दबोचा। पुलिस ने उनसे 19.6 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। जीआरपी ने उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधीनियम में मामला दर्ज किया है।

पुलिस को देखते ही स्टेशन से निकलने का प्रयास
उप निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्वेता धनकड़ के आदेश पर रामदेवरा मेले में जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा व असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए अजमेर जंक्शन पर विशेष सुरक्षा की जा रही थी। इसी बीच तलाशी के दौरान चार संदिग्ध खड़े नजर आए। पुलिस को देखते ही उन्होंने स्टेशन से निकलने का प्रयास किया लेकिन उससे पहले उनको रोक लिया। तलाशी में बेग से डोडा पोस्त के पैकेट बरामद किए गए।

8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

पुलिस ने पंजाब मुक्तसर गांधीनगर निवासी जसवीर सिंह पुत्र बिन्दर सिंह, भटिण्डा रामाण्डी चक हिरासिंह वाला उर्फ पक्का खुर्द निवासी गुरसेवक सिंह पुत्र करतार सिंह, पालसिंह पुत्र गुरूचरण सिंह और सागंत मंडी कोटली फरीदकोट निवासी जसवीर सिंह पुत्र करनेल सिंह को गिरफ्तार किया है। जोशी ने बताया कि जसवीर से 6.7 किलो, गुरसेवक सिंह से 7.8 किलो, पालसिंह से 3.1 किलो व जसवीर सिंह से 2 किग्रा डोडा पोस्त चूरा बरामद किया गया है। जो कुल मात्रा में 19 किलो 600 ग्राम है। जीआरपी ने बिना लाइसेन्स मादक पदार्थ मिलने पर उनके खिलाफ 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।

भीलवाड़ा से खरीदा डोडा
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि पंजाब के चारों युवकों ने भीलवाड़ा-अजमेर जिले के बोर्डर पर डोडा पोस्त का चूरा खरीदना कबूला है। जीआरपी भी अजमेर-भीलवाड़ा की बोर्डर पर सक्रिय तस्कर गिरोह की पड़ताल में जुटी है। चारों ने अपने इस्तेमाल की बात कबूली है। कार्रवाई में सिपाही मानसिंह, दिलीपसिंह, जोगेन्द्र सिंह,भवंरविक्रम सिंह शामिल थे।