4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रसद विभाग ने पकड़े 17 सिलेंडर, रिफिलिंग मशीन

संयुक्त टीम ने मारा छापा
less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Feb 08, 2020

रसद विभाग ने पकड़े 17 सिलेंडर, रिफिलिंग मशीन

रसद विभाग ने पकड़े 17 सिलेंडर, रिफिलिंग मशीन

अजमेर.
रसद विभाग ने शुक्रवार को गंज थाना क्षेत्र में घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग के मामले में कार्रवाई कर 17 एलपीजी सिलेंडर और रिफिलिंग मशीन जब्त की है। कार्रवाई में 8 घरेलू और 9 व्यवसायिक सिलेंडर शामिल है।

प्रवर्तन अधिकारी अब्दुल सादिक ने बताया कि गंज थानाप्रभारी जयसिंह ने घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग की शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस, रसद विभाग की संयुक्त टीम ने कीर्तिनगर माली मोहल्ला बोराज फॉयसागर रोड पर जगदीश गुर्जर के घर पर छापा मारा। यहां टीम ने एलपीजी के 17 सिलेंडर व एक रिफिलिंग मशीन जब्त की। कार्रवाई में 8 घरेलू और 9 व्यवसायिक सिलेंडर शामिल है।

800 रुपए में भराव

सादिक के अनुसार प्रति सिलेंडर 800 रुपए की दर से वाहनों में गैस भरने का कार्य किया जा रहा था। जगदीश के मकान के खुले चौक में सिलेंडर और मशीन रखी हुई थी। टीम में प्रवर्तन अधिकारी नीरज कुमार जैन, प्रवर्तन निरीक्षक खान मोहम्मद, भागचन्द गुर्जर व कृष्ण कुमार बायला शामिल थे।