
easter celebration
अजमेर. प्रभु यीशू मसीह के पुर्नजन्म के प्रतीक के रूप में रविवार को मसीह धर्मावलम्बियों ने ईस्टर पर्व मनाया। इस दौरान विभिन्न चर्च में विशेष प्रार्थना हुई। प्रभु यीशू को याद किया। मसीह घरों में ईस्टर एग और पकवान बनाए गए।
ईस्टर पर आगरा गेट स्थित रॉबसन मेमोरियल, सेंट मेरीज चर्च सहित अन्य गिरजाघरों में प्रार्थना की गई। पुरोहितों ने प्रभु यीशू के पुर्नजन्म का शुभ समाचार सुनाया। उन्होंने प्रभु यीशू की परस्पर भाईचारा, प्रेम और मानव कल्याण की शिक्षाओं पर चलने की बात कही। इस दौरान लोगों ने पवित्र बाइबिल की आयतें पढ़ीं।
घरों में मनाई खुशियां
मसीह घरों में खुशियां मनाई गई। कई लोगों ने विशेष ईस्टर एग और पकवान बनाए। लोगों ने एकदूसरे को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं। मालूम हो कि प्रभु यीशू मसीह को गुड फ्राइडे पर क्रूस पर लटकाया गया था। रविवार को उनके पुर्नजन्म लेने के प्रतीक के रूप में ईस्टर मनाया जाता है। इस दौरान मसीह धर्मावलंबियों के 40 दिन के रोजे भी चलते हैं।
Published on:
21 Apr 2019 10:15 am
