4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टूडेंट्स के लिए खास खबर, डाउनलोड करें एडमिशन कार्ड

बीएड, एमएड और बीपीएड परीक्षाओं के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
mds univeristy ajmer

mds univeristy ajmer

अजमेर.

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय ने बीए, एमएएड और बीपीएड की सालाना परीक्षाओं के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। विद्यार्थी इन्हें डाउनलोड कर प्रिंट कर सकते हैं।परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुब्रतो दत्ता ने बताया कि शिक्षा संकाय की वार्षिक परीक्षाएं 7 जून से प्रारंभ होंगी। विश्वविद्यालय ने बीएड, एमएड और बीपीएड परीक्षाओं के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।

प्रवेश पर प्राचार्य के हस्ताक्षर जरूरी
प्रो. दत्ता ने बताया कि बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नई व्यवस्था की गई है। इस बार विद्यार्थियों को अपने प्रवेश पत्र पर संबंधित कॉलेज प्राचार्य के हस्ताक्षर और सील लगानी जरूरी होगी। प्राचार्य के हस्ताक्षर और सील युक्त प्रवेश पत्र दिखाने के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश और परीक्षा में शामिल किया जाएगा।

मिलती रही हैं शिकायतें
बीएड कॉलेज के मामलों में विश्वविद्यालय को कई बार शिकायतें मिलती रही हैं। खासतौर पर बीएड कॉलेज के तयशुदा संख्या से ज्यादा विद्यार्थियों को परीक्षा दिलाने, प्रायोगिक परीक्षा या अन्य नंबर नहीं भेजने जैसी शिकायतें शामिल हैं। इनसे विश्वविद्यालय को परेशान होना पड़ता है।