
engineering college
अजमेर
राजकीय बॉयज और महिला इंजीनियीरिंग कॉलेज के प्राचार्य के इस्तीफा भेजने से तकनीकी शिक्षा विभाग में हलचल बढ़ गई है। फिलहाल प्रथम वर्ष में दाखिले जारी हैं। दोनों कॉलेज में स्थाई प्राचार्य भी नहीं है। ऐसे में तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ही इस पर फैसला लेंगी।
बॉयज और गल्र्स इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रंजन माहेश्वरी मूलत: राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। पिछले साल सरकार ने उन्हें बॉयज इंजीनियरिंग कॉलेज में प्राचार्य नियुक्त किया था।
दिसम्बर में महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य डॉ. अजय सिंह जेठू के जाने के बाद प्रो. माहेश्वरी को इस कॉलेज का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है। हाल में प्रो. माहेश्वरी ने तकनीकी शिक्षा विभाग को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने वापस राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में जाने की इच्छा जताई है।
माहेश्वरी करेंगी फैसला
इन दिनों दोनों कॉलेज में प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। सत्र 2018-19 की शुरुआत होनी है। प्राचार्य प्रो. माहेश्वरी के जाने से कॉलेज की दिक्कतें बढऩा तय है। स्थिति को देखते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी पर निगाहें टिकी हैं। अधिकृत सूत्रों की मानें तो प्राचार्य का इस्तीफा नामंूजर किए जाने की संभावना ज्यादा है। ऐसा नहीं हुआ तो किसी वरिष्ठतम शिक्षक अथवा दूसरे कॉलेज/राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को कार्यवाहक जिम्मेदारी दी जा सकती है।
दो साल से नहीं स्थाई प्राचार्य
अजमेर के बॉयज इंजीनियरिंग कॉलेज में जून 2015 से स्थाई प्राचार्य नहीं है। डॉ. एम.एम. शर्मा के बाद यहां कार्यवाहक प्राचार्य ही जिम्मेदारी संभाले हुए है। इस दौरान अप्रेल 2016 में तकनीकी शिक्षा विभाग ने जयपुर में साक्षात्कार भी कराए, पर तकनीकी अड़चनों के चलते नियुक्ति नहीं हो सकी।
महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में बीते दिसम्बर से स्थाई प्राचार्य नहीं है। बीती फरवरी में छात्राओं के आंदोलन के चलते प्रो. माहेश्वरी ने एकबारगी पद छोड़ दिया था। तकनीकी शिक्षा विभाग ने इनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया था।
प्राचार्य ने भेजा जवाब
प्राचार्य ने शिकायतों को लेकर तकनीकी शिक्षा विभाग को विस्तृत जवाब भेजा है। उन्होंने पत्र को वेबसाइट पर भी डाला है। प्राचार्य के खिलाफ ज्यादातर शिकायतें महिला इंजीनियरिंग कॉलेज ने की है। ऐसे में उन्होंने बिन्दूवार उनका जवाब दिया है।
Published on:
01 Jul 2018 10:53 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
