अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) में शुक्रवार को मत्स्य विकास अधिकारी (fishries officer exam) (मत्स्य विभाग) और सहायक मत्स्य विकास अधिकारी (assistant fishries officer) (मत्स्य विभाग) संवीक्षा परीक्षा- 2019 आयोजित की गई। अजमेर जिला मुख्यालय पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।
Read More: Pushkar fair 2019: पुष्कर में श्रद्धालुओं का सैलाब, लगाई सरोवर में लगाई डुबकी
सुबह 9 से 11 बजे तक मत्स्य विकास अधिकारी के छह पद (6 post) और दोपहर 2 से 4 बजे तक सहायक मत्स्य विभाग अधिकारी के दस पदों (10 post) के लिए संवीक्षा परीक्षा आयोजित की गई। दोनों पदों की परीक्षाओं के लिए 700 से ज्यादा परीक्षार्थी (aspirants) पंजीकृत थे। इनमें से 55 प्रतिशत ही परीक्षा में शामिल हुए।
Read More: Pushkar fair 2019: महिलाओं में रूमा देवी का क्रेज, झलक पाने को बेताब
अब उत्तर कुंजी का इंतजार
आयोग ने 4 से 8 नवंबर तक उपाचार्य-अधीक्षक (आईटीआई)भर्ती, समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रुप-द्वितीय (प्राविधिक शिक्षा विभाग) और मत्स्य विभाग अधिकारी और सहायक मत्स्य विभाग अधिकारी परीक्षा कराई है। अब अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी (answer key )का इंतजार है। आयोग उत्तर कुंजी जारी कर आपत्तियां मांगेगा।
Read More: Pushkar Mela: पुष्कर राज के जयकारे, घाटों पर पूजा अर्चना
पढ़ें यह खबर भी……..
श्रेष्ठ विश्वविद्यालय होगा पुरस्कृत, राजभवन करेगा शुरुआत
शैक्षिक और सह शैक्षिक कार्यक्रमों सहित नवाचार को बढ़ावा देने वाले विश्वविद्यालय को अब पुरस्कार दिए जाएंगे। राजभवन प्रतिवर्ष श्रेष्ठतम विश्वविद्यालय (best university) का चयन कर पुरस्कार प्रदान करेगा।प्रदेश में 27 सरकारी विश्वविद्यालय हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र इनके कुलाधिपति हैं।
Read More: अजमेर सेन्ट्रल जेल में फिर मिले दो मोबाइल
विश्वविद्यालयों में प्रतिवर्ष शैक्षिक कार्यक्रम, परीक्षाएं, शोध, सह शैक्षिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियां होती हैं। इसके अलावा ऊर्जा एवं जल संरक्षण, सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं सामाजिक विकास से जुड़ी योजनाएं भी संचालित हो रही हैं। राजभवन (raj bhawan) ने विश्वविद्यालयों के उन्नयन के लिए पुरस्कार योजना शुरू करने का फैसला किया है। राजभवन का इन पर जोरविश्वविद्यालयों को पाठ्यक्रमों में नवाचार करने होंगे। कौशल विकास (kaushal vikas) पाठ्यक्रमों-कार्यक्रमों को बढ़ावा देना जरूरी होगा।
शैक्षिक और अशैक्षिक पदों की भर्तियां नियमानुसार और पारदर्शिता से करनी होंगी। संघठक कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए भी सुविधाएं-संसाधन जुटाने होंगे। विश्वविद्यालयों को सामाजिक दायित्व और अन्य विषयों पर भी ध्यान देना जरूरी होगा।
Read More: Pushkar Fair 2019: पुष्कर में दिखी राजस्थानी संस्कृति, देखिए ये शानदार नृत्य