30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर सेन्ट्रल जेल में फिर मिले दो मोबाइल

अजमेर सेन्ट्रल जेल की सुरक्षा पर सवालिया निशान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 7 Nov 2019, 11:36 PM IST

अजमेर सेन्ट्रल जेल में फिर मिले दो मोबाइल

अजमेर सेन्ट्रल जेल में फिर मिले दो मोबाइल

अजमेर. सेंट्रल जेल अजमेर की सुरक्षा फिर से सवालों के घेरे में है। जेल की चार दीवारी में मोबाइल फोन व आपत्तिजनक सामान मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को जेल परिसर में बैरक के पास लावारिस हाल में दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जेल प्र्रशासन की ओर से सिविल लाइन थानेे में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

थानाप्रभारी डॉ. रवीश कुमार ने बताया कि अजमेर सेन्ट्रल जेल के मुख्य प्रहरी लक्ष्मण चौधरी ने शिकायत दी कि 6 नवम्बर को दोपहर 1 से 2 बजे के मध्य तलाशी के दौरान जेल के भीतर वार्ड संख्या 14 में दो मोबाइल फोन लावारिस हालात में मिले। पुलिस ने जेल प्रशासन की ओर से मिली शिकायत पर अनुसंधान शुरू कर दिया।

दो दिन पहले मिले थे 6 मोबाइल
अजमेर सेन्ट्रल जेल में 3 सितम्बर को सुबह सवा 10 से साढ़े 12 बजे के बीच ली गई तलाशी में बैरक संख्या 1, 11 और 12 में छह मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद किए। यह मोबाइल जमीन में गाड़े गए थे। जेल प्रशासन ने गहनता से पड़ताल की तो मोबाइल बरामद हुए।

खुल चुका है जेल का खेल

दो माह पहले एसीबी ने कार्रवाई कर अजमेर सेंट्रल जेल में बंदियों से सुविधा शुल्क वसूली प्रकरण का खुलासा किया था। इसमें जेलर, जेल प्रहरी समेत 13 जनों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि तत्कालीन जेल अधीक्षक नीलम चौधरी समेत 13 के खिलाफ एसीबी ने अनुसंधान लंबित रखा था।