30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
RPSC: थोड़ी देर में शुरू होगी आयोग की संवीक्षा परीक्षा
Play video

RPSC: थोड़ी देर में शुरू होगी आयोग की संवीक्षा परीक्षा

राजस्थान लोकसेवा आयोग की विभिन्न विभागों में भर्तियों के लिए संवीक्षा परीक्षाएं सोमवार से शुरू होगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 4 Nov 2019, 7:14 AM IST

अजमेर. राजस्थान लोकसेवा आयोग (rpsc ajmer) की विभिन्न विभागों में भर्तियों (recruitments) के लिए संवीक्षा परीक्षाएं सोमवार से शुरू होगी। इनमें उपाचार्य, अधीक्षक, समूह अनुदेशक/शिक्षुता सलाहकार सहित मत्स्य विभाग की परीक्षा शामिल हैं। यह परीक्षाएं अजमेर जिला मुख्यालय पर कराई जाएगी।

Read More: Law Admission: स्टूडेंट्स 9 नवंबर तक भरें एलएलबी प्रथम वर्ष के फार्म

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI)में उपाचार्य-अधीक्षक (vice principal) संवीक्षा परीक्षा के तहत सोमवार को सुबह 10 से 12 बजे तक सिविल, दोपहर 2 से 4 बजे तक इलेक्ट्रिकल विषय का पेपर होगा। इसी तरह 5 नवंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक कंप्यूटर साइंस, दोपहर 2 से 2 बजे तक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन विषय की परीक्षा होगी। 6 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक मैकेनिकल और दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी विषय की परीक्षा होगी।

Read More: RPSC: सीएमओ-राजभवन के बीच घूम रही सदस्यों की फाइल

समूह अनुदेशक परीक्षा 7 को
समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार(gropu instructor) ग्रुप-द्वितीय (प्राविधिक शिक्षा विभाग)(टीएसपी-नॉन टीएसपी) संवीक्षा परीक्षा-2018का आयोजन 7 नवंबर सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक किया जाएगा। इन परीक्षाओं (exams) में करीब साढ़े तीन हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

मत्स्य विभाग की परीक्षा 8 को

मत्स्य विकास अधिकारी (fishery development officer)(मत्स्य विभाग) और सहायक मत्स्य विकास अधिकारी (मत्स्य विभाग) संवीक्षा परीक्षा- 2019 का आयोजन 8 नवंबर को अजमेर जिला मुख्यालय (ajmer) पर होगा। इसमें 700 से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे।

Read More:

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
राजकीय केंद्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पुरानी मंडी, राजकीय मोइनिया इस्लामिया सीनियर सेकंडरी स्कूल, राजकीय सीनियर सेंकडरी स्कूल तोपदड़ा, राजकीय जवाहर सीनियर सेकंडरी स्कूल, एचकेएच स्कूल, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल पुलिस लाइन, राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल पहाडग़ंज और राजकीय सावित्री बालिका सीनियर सेकंडरी स्कूल

Read More: RPSC: बीते चार महीने, आरएएस मुख्य परीक्षा के नतीजे का इंतजार

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी…..(instructions)

-प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो एवं मूल फोटो पहचान-पत्र
-साथ एक घंटा पूर्व केंद्रों पर उपस्थिति

Read More: deepawali : दिवाली का धमाका दे गया बाबू को दर्द