5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं हुआ ये काम तो किसानों को लगेगा झटका, भारी पड़ेगा साल 2018

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
mung pulse cash deposit

mung pulse cash deposit

अजमेर/ब्यावर/मदनगंज-किशनगढ़.

क्रय-विक्रय सहकारी समिति की ओर से समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद के लिए पटवारी से जारी गिरदावरी जमा करानी होगी। गिरदावरी के जमा नहीं होने की स्थिति में जिले भर में कई काश्तकारों को होने वाला ऑनलाइन भुगतान अटक सकता है।

किशनगढ़ की जयपुर रोड स्थित कृषि उपज मंडी, अजमेर में ब्यावर रोड और ब्यावर में उदयपुर रोड स्थित कृषि मंडी में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद जारी है। मूंग की खरीद के लिए काश्तकारों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें ऑनलाइन तुलाई की तारीख दी जाती है।

गिरदावरी अपलोड नहीं
काश्तकारों को जहां से मूंग की खरीद के लिए ऑन रजिस्ट्रेशन कराए हैं। वहीं पर अब पटवारी की ओर से जारी गिरदावरी भी अपलोड करानी होगी। गिरदावरी अपलोड नहीं कराने की स्थिति में ऑनलाइन भुगतान अटक सकता है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष से ही समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीद से लेकर तुलाई की तारीख और भुगतान तक का कार्य ऑनलाइन किया जा रहा है।

समर्थन मूल्य पर खरीद जारी
नगर के कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर मंगलवार को भी मूंग की खरीद की गई। हालांकि नेफेड की ओर से टोकन जारी नहीं किए गए। सोमवार को 100 टोकन जारी किए गए थे। उसके बचे काश्तकारों से मंगलवार को मूंग की खरीद की गई।