9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार ने कुचल दी परिवार की खुशियां, पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

अजमेर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आए पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
father and daughter died in car accident in ajmer

car accident in ajmer

अजमेर। तेज रफ्तार कार की चपेट में आए पिता-पुत्री की मौत ने पल भर में एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। दोनों की दर्दनाक मौत से लोगों की रुलाई फूट पड़ी। पिता का साया उठने के बाद दो बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी मां पर आ गई है। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

पुष्कर बायपास रोड नन्दम अपार्टमेंट निवासी नरेंद्र मिश्रा शुक्रवार रात बेटी भावना (21) के साथ बाइक पर लौट रहे थे। इस दौरान अरावली विहार के निकट तेज रफ्तार चालक ने पिता-पुत्री को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में शनिवार को नरेंद्र और भावना के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान पड़ोसी भी गमगीन नजर आए। गेगल थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द किया।


नरेंद्र की पत्नी मसूदा में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। परिवार में मां के साथ अब बड़ी पुत्री कृति और पुत्र गर्वित ही रह गए हैं। परिवार पर हुए वज्रपात से लोग गमगीन रहे। उधर गेगल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।


एम्बुलेंस जैसे ही शवों को लेकर नंदनम अपार्टमेंट पहुंची तो कोहराम मच गया। नरेंद्र के परिजनों की रुलाई फूट पड़ी। वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गई। परिवार को बड़ी मुश्किल से पड़ोसियों ने संभाला। नरेंद्र की पत्नी कई बार बेहोश हो गईं।

यह भी पढ़ें : पत्नी की गला घोंटकर हत्या के बाद खुदकुशी कर दी जान, तीन साल की बेटी पास में सो रही थी


नरेंद्र प्राइवेट सिलाई का काम करते थे। भावना जयपुर में प्राइवेट कंपनी में सेवारत थी। वह छुट्टी होने पर पिता से मिलने पहुंची थी। परिवार ने उसके भविष्य के सपने बुन रखे थे। हादसे में एक झटके में खुशियां बिखेर दीं।