
fight in ajmer
अजमेर.
एक प्रशासनिक अधिकारी के परिजन का नया बाजार में साइड को लेकर उपजा विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। हंगामा बढऩे पर मामला कोतवाली पुलिस थाने पहुंचा, जहां पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में व्यापारी और उसके परिवार के माफी मांगने पर मामला रफा-दफा हुआ।
अजमेर से तबादला होकर जा चुके प्रशासनिक अधिकारी का परिवार सुबह सुरक्षाकर्मी के साथ नया बाजार से गुजर रहा था। नया बाजार का एक व्यापारी अपने परिवार के साथ कार में था। उसने मां को बाजार में उतरने के लिए कार के ब्रेक लगाए तो पीछे आ रहे प्रशासनिक अधिकारी के बेटे ने तेज हॉर्न बजाना शुरू कर दिया।
व्यापारी ने कार साइड में लगाने व तेज हॉर्न पर आपत्ति जताई तो प्रशासनिक अधिकारी के बेटे ने रोब झाड़ते हुए आपत्तिजनक शब्द कहे। व्यापारी के पलटकर जवाब देने पर तकरार हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अधिकारी के बेटे ने व्यापारी से हाथापाई कर दी जिसमें व्यापारी के कपड़े फट गए। सूचना मिलते ही कोतवाली थानाप्रभारी अनिल कुमार पांडे पहुंचे। पांडे व्यापारी और उसके परिवार को थाने ले आए। यहां प्रशासनिक अधिकारी के बेटे ने व्यापारी पर मारपीट का आरोप लगाया। हालांकि काफी जद्दोजहद के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया।
आलाधिकारियों ने किया बीच-बचाव
प्रशासनिक अधिकारी के बेटे के साथ हुई हाथापाई की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) भोलाराम यादव, पुलिस उप अधीक्षक (उत्तर) जिनेन्द्र कुमार जैन, क्लॉक टावर थानाप्रभारी रामअवतार समेत अन्य लोग भी पहुंच गए। दोनों पक्ष पुलिस थाने में भी अड़ रहे लेकिन जब पुलिस अधिकारियों ने व्यापारी को प्रशासनिक अधिकारी के संबंध में जानकारी दी तो वह सुलह पर रजामंद हो गया।
थाने के सामने जुटे व्यापारी
इधर सूचना मिलते ही नया बाजार के व्यापारी कोतवाली थाने पहुंच गए लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन्हें थाने में घुसने से रोक दिया।
1.90 करोड़ अभ्यर्थियों का इंतजार होगा खत्म
रेलवे में ग्रुप डी के लगभग 90 हजार पदों के लिए भर्ती की लिखित परीक्षा 17 सितम्बर से ली जाएगी। इस परीक्षा के लिए लगभग एक करोड़ 90 लाख अभ्यर्थी पिछले पांच माह से प्रतीक्षा कर रहे थे। रेलवे की ओर से फिलहाल सहायक लोको पायलट और तकनीशियन वर्ग की परीक्षाएं ली जा रही है जो 4 सितम्बर को समाप्त होगी।
Published on:
28 Aug 2018 10:10 am
